व्यापार

WhatsApp यूज़र्स के लिए आ रहा है धांसू फीचर, होंगे इसमें कुछ बदलाव

Shubhra Nandy
3 April 2021 10:58 AM IST
WhatsApp यूज़र्स के लिए आ रहा है धांसू फीचर, होंगे इसमें कुछ  बदलाव
x
फेसबुक (Facebook) की कंपनी इस्टेंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म वॉट्सऐप (WhatsApp) पर जल्द बहुत काम का फीचर आने वाला है.

फेसबुक (Facebook) की कंपनी इस्टेंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म वॉट्सऐप (WhatsApp) पर जल्द बहुत काम का फीचर आने वाला है. इस नए फीचर से यूज़र ऐप के चैट बॉक्स की थीम बदल सकते हैं. वॉट्सऐप डेवलपमेंट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यूज़र्स चैट बॉक्स का कलर चेंज कर सकते हैं, और साथ ही वह स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट को डार्क ग्रीन शेड कर सकते हैं. फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि ये फीचर कब लॉन्च किया जाएगा. ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप कई सारे फीचर्स पर काम कर रहा है.

हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूज़र्स अपने हिसाब से वॉइस मैसेज की प्लेबैक स्पीक को बदल सकेंगे. फिलहाल ये फीचर बीटा स्टेज पर है और इसे iOS प्लैटफॉर्म के लिए डेवलप किया जा रहा है.



पिछले महीने वॉट्सऐप ने डेस्कटॉप ऐप के लिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर पेश किया था. वॉट्सऐप ने बताया कि वॉट्सऐप डेस्कटॉप ऐप का वीडियो कॉलिंग सपोर्ट लैंडस्केप और पोर्टेट दोनों ओरिएंटेशन को सपोर्ट करेगा. वीडियो कंप्यूटर स्क्रीन पर रिसाइज़ स्टैंडअलोन विंडो के तौर पर दिखाई देगी और टॉप पर पोज़िशन रहेगी ताकि यूज़र्स से उनकी चैट मिस न हो जाए.
मौजूदा समय में वॉइस और वीडियो कॉलिंग सिर्फ वन-टू-वन चैट के लिए उपलब्ध है, लेकिन जल्द ये ग्रूप चैट के लिए भी पेश किया जाएगा. एंड्रॉयड और iOS पर वॉट्सऐप ग्रुप चैट में वीडियो और सिंगल कॉल के लिए 8 लोगों को एक साथ जुड़ने की अनुमति देता है.


Next Story