व्यापार

धांसू क्रूजर बाइक 2022 Honda Hawk 11 हुई लॉन्च, जाने कीमत और खासियत

Subhi
24 April 2022 4:27 AM GMT
धांसू क्रूजर बाइक 2022 Honda Hawk 11 हुई लॉन्च, जाने कीमत और खासियत
x
दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी नई बाइक होंडा हॉक 11 (2022 Honda Hawk 11) को जापानी बाजार में लॉन्च कर दिया है। ये बाइक एक नियो-रेट्रो कैफे रेसर डिजाइन लैंग्वेज को सपोर्ट करती है।

दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी नई बाइक होंडा हॉक 11 (2022 Honda Hawk 11) को जापानी बाजार में लॉन्च कर दिया है। ये बाइक एक नियो-रेट्रो कैफे रेसर डिजाइन लैंग्वेज को सपोर्ट करती है। इस धांसू बाइक की बिक्री जापान के टू-व्हीलर बाजार में शुरू हो गई है। इस बाइक को इस साल की शुरुआत में ओसाका मोटर शो में पेश किया गया था।

कैसा है बाइक का इंजन?

2022 होंडा हॉक 11 अब आधिकारिक तौर पर जापान के बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। नियो-रेट्रो रेसर मोटरसाइकिल की कीमत 1.397 मिलियन येन रखी गई है। नए नियो-रेट्रो कैफे रेसर के केंद्र में वही पावरट्रेन देखने को मिलता है, जो CRF1100L एडवेंचर टूरर और रेबेल 1100 क्रूजर बाइक में देखने को मिलता है। इसमें आपको 1082 सीसी का ट्विन-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 7,500 आरपीएम पर 102 पीएस और 6,250 आरपीएम पर 104 एनएम का टार्क देने के लिए रेट किया गया है। वहीं, इसका इंजन 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है।

बाइक में क्या है खास?

मोटरसाइकिल की कुछ प्रमुख फीचर्स में इसके राइडिंग मोड- स्पोर्ट, स्टैंडर्ड, रेन और यूजर शामिल हैं। होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HTSC) के माध्यम से पावर डिलीवरी, पावर लिमिट और इंजन ब्रेकिंग को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा बाइक में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल कंट्रोल सिस्टम और कॉकपिट के अंदर एक एलसीडी स्क्रीन भी देखने को मिलती है। बाइक का वजन 214 किलोग्राम है। वहीं, इसके सीट की ऊंचाई 820 मिमी है, और इसमें 14-लीटर का ईंधन टैंक है।

17 ​​इंच के व्हील्स

ब्रेकिंग के लिए इसमें फ्रंट व्हील पर ट्विन हाइड्रोलिक डिस्क मिलता है। वहीं, रियर में सिंगल डिस्क का इस्तेमाल किया गया है। व्हील्स की बात करें तो इस बाइक में आपको 17 ​​इंच के दोनों व्हील्स मिलते हैं। वर्तमान में बाइक को केवल जापानी बाजार के लिए पेश किया गया है। फिलहाल इसके भारत में लॉन्च की संभावना बहुत कम है।


Next Story