व्यापार

मचा हड़कंप: DGCA का SpiceJet को कारण बताओ नोटिस, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
6 July 2022 3:17 PM IST
मचा हड़कंप: DGCA का SpiceJet को कारण बताओ नोटिस, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: सस्ती सेवा मुहैया कराने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट के उड़ानों में आ रही खराबी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 18 दिनों में स्पाइस जेट की उड़ानों में 8 में कुछ न कुछ खराबी देखने को मिली है। जिसकी वजह से कई फ्लाइटों को बीच सफर से वापस लौटना पड़ा या फिर किसी एयपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ानों में आ रही खराबी को देखते और यात्रियों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) स्पाइसेस जेट को कारण बताओ नोटिस जारी कर फटकार भी लगाई है।

डीजीसीए ने स्पाइस जेट को नोटिस जारी कर कहा है कि यह एयरलाइन विमान नियम, 1937 के तहत सुरक्षित, दक्ष और विश्वसनीय हवाई सेवाओं को सुनिश्चित करने में नाकाम रही है। इसके अलावा डीजीसीए द्वारा सितंबर 2021 में स्पाइसजेट के ऑडिट में पाया गया कि स्पेयर पार्ट के सप्लायरों को नियमित आधार पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे स्पेयर पार्ट की कमी हो रही है।
पांच जुलाई को स्पाइसजेट की चीन जाने वाली एक कारगो फ्लाइट में मौसम के रडार के खराब होने के बाद डीजीसीए ने यह नोटिस जारी किया है। एयरलाइन ने बताया कि मौसम संबंधी रडार के काम ना करने की वजह से उसका एक मालवाहक विमान मंगलवार को कोलकाता लौट आया। चीन के चोंग्किंग शहर जा रहे विमान के पायलट को उड़ान भरने के बाद ही पता चल गया था कि उसका मौसम संबंधी रडार काम नहीं कर रहा है।
'स्पाइसजेट' के विमान में तकनीकी खराबी का पिछले 18 दिन में सामने आया यह आठवां मामला है। 'स्पाइसजेट' के दिल्ली से दुबई जा रहे एक विमान को फ्यूल इंडिकेटर में खराबी के कारण मंगलवार को कराची की ओर मोड़ दिया गया था। वहीं, उसके कांडला से मुंबई जा रहे विमान को बीच हवा में विंडशील्ड में दरार आने के बाद महाराष्ट्र की राजधानी में प्राथमिकता के आधार पर उतारा गया था।
उल्लेखनीय है कि स्पाइसजेट पिछले तीन साल से घाटे में चल रही है। सस्ती सेवा मुहैया कराने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट को 2018-19, 2019-20 और 2020-21 में क्रमश: 316 करोड़, 934 करोड़ और 998 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story