
x
MUMBAI मुंबई: विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने उड़ान संचालन निरीक्षकों से 2024 से एयर इंडिया के लिए किए गए सभी निरीक्षणों और ऑडिट का ब्योरा मांगा है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निरीक्षणों और ऑडिट के निष्कर्षों का ब्योरा रविवार तक देना होगा। सूत्रों ने बताया कि नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने ई-मेल के जरिए 2024 और 2025 (आज तक) के लिए ये ब्योरा मांगा है।
इस संचार के अनुसार, नियोजित और अनियोजित निरीक्षण, ऑडिट, कॉकपिट/मार्ग, स्टेशन सुविधा, रैंप और केबिन निरीक्षण आदि के बारे में डेटा मांगा गया है। टाटा समूह की यह एयरलाइन 12 जून को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद अपने बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से गहन जांच का सामना कर रही है, जिसमें विमान में सवार और जमीन पर मौजूद 270 से अधिक लोग मारे गए थे। सुरक्षा नियामक द्वारा मांगे गए निरीक्षण और ऑडिट विवरण में रैंप और केबिन के अलावा अन्य जानकारी भी शामिल है।
Tagsडीजीसीएएयर इंडियाDGCAAir Indiaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





