व्यापार

रेट में कटौती के बावजूद जीएसटी संग्रह अक्टूबर में 4.6 प्रतिशत बढ़कर 1,95,936 करोड़ रुपए दर्ज

jantaserishta.com
1 Nov 2025 5:00 PM IST
रेट में कटौती के बावजूद जीएसटी संग्रह अक्टूबर में 4.6 प्रतिशत बढ़कर 1,95,936 करोड़ रुपए दर्ज
x
नई दिल्ली: जीएसटी 2.0 सुधार के साथ दरों को रेशनलाइज बनाने के बावजूद जीएसटी संग्रह को लेकर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बीते महीने अक्टूबर में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 4.6 प्रतिशत बढ़कर 1,95,936 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 1,87,346 करोड़ रुपए था।
इसके अलावा, इस वर्ष अक्टूबर लगातार 10वां महीना रहा है जब राजस्व 1.8 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से ऊपर दर्ज किया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में जीएसटी संग्रह 13,89,367 करोड़ रुपए हो गया, जो कि वित्त वर्ष 2025 की समान अवधि में 12,74,442 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। यह सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
इसके अलावा, आंकड़ों में जानकारी मिलती है कि रिफंड की कटौती के बाद सरकार का शुद्ध कर संग्रह अक्टूबर में 1,69,002 करोड़ रुपए रहा, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि के 1,68,054 करोड़ रुपए से 0.6 प्रतिशत की वृद्धि है।
इस बीच, जीएसटी सुधारों के चलते इस वर्ष उपभोग में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होने की उम्मीद की जा रही है। जिसका मतलब 20 लाख करोड़ रुपए की अतिरिक्त खपत का होना है। भारत में केपीएमजी के पार्टनर और इनडायरेक्ट टैक्स के नेशनल हेड अभिषेक जैन ने कहा, "उच्च ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन एक मजबूत फेस्टिव सीजन, उच्च मांग और व्यवसायों द्वारा अच्छी तरह से अपनाए गए रेट स्ट्रक्टर को दर्शाता है। उपभोग और अनुपालन किस प्रकार एक सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, यह इस बात का एक पॉजिटिव इंडीकेटर है।"
इससे पहले महीने सितंबर की बात करें तो जीएसटी राजस्व सालाना आधार पर 9.1 प्रतिशत बढ़कर 1.89 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2026 की सितंबर तिमाही में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 7.7 प्रतिशत बढ़कर 5.71 लाख करोड़ रुपए हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story