चीन में बढ़ती हाइब्रिड कारों की मांग, ऑटो कंपनियों की नई रणनीति

World वर्ल्ड: चीन में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है, जिससे घरेलू और विदेशी ऑटो कंपनियाँ अब लंबे रेंज वाले प्लग-इन हाइब्रिड और EREV (एक्सटेंडेड रेंज इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) लॉन्च कर रही हैं। जीली की यूनिट ज़ीकर ने हाल ही में एक प्लग-इन SUV '9X' पेश की, जो सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर पर 400 किमी तक चल सकती है – जो कई फुल EV से भी अधिक है।
2023 में चीन में EV की तुलना में हाइब्रिड सेगमेंट तेज़ी से बढ़ा। EREV की बिक्री 79% बढ़कर 1.2 मिलियन और प्लग-इन हाइब्रिड्स की बिक्री 76% बढ़कर 3.4 मिलियन हो गई। वहीं EV की बिक्री 23% बढ़कर 6.3 मिलियन रही।
Tesla जैसे ब्रांड भले ही हाइब्रिड को अस्थायी तकनीक मानते हैं, लेकिन Mercedes और Volkswagen जैसे निर्माता मानते हैं कि चीन में हाइब्रिड का चलन लंबे समय तक रहेगा। Geely की Lynk & Co जून में यूरोप में सबसे लंबी 200 किमी की इलेक्ट्रिक रेंज वाली SUV लॉन्च करेगी।





