व्यापार
डिफेंस स्टॉक्स में तूफानी तेजी जारी, 5 प्रतिशत तक उछले शेयर
jantaserishta.com
21 May 2025 5:25 PM IST

x
मुंबई: डिफेंस शेयरों में तूफानी तेजी का दौर जारी है। मंगलवार को बीईएल, सोलार इंडस्ट्रीज, भारत डायनामिक्स और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स समेत कई डिफेंस शेयरों में बड़ी रैली देखी गई।
कारोबारी सत्र में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल) का शेयर 5.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 382.26 रुपए पर बंद हुआ। दिन के दौरान शेयर 383.90 रुपए का नया ऑल टाइम हाई बनाया। बीते एक महीने में यह शेयर करीब 28 प्रतिशत बढ़ चुका है।
वहीं, निजी डिफेंस कंपनी सोलार इंडस्ट्रीज का शेयर 5.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,198 रुपए पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान स्टॉक ने 14,306 रुपए का हाई बनाया, जो कि इसके ऑल-टाइम हाई 14,339 रुपए पर था। पिछले एक महीने में यह शेयर 13.81 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। भारत डायनामिक्स का शेयर 4.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,882 रुपए पर बंद हुआ। बीते एक महीने में यह शेयर 31.85 प्रतिशत बढ़ चुका है।
डेटा पैटर्न्स (इंडिया) लिमिटेड का शेयर 4.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,754 रुपए पर बंद हुआ। शेयर एक महीने में 40 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का शेयर 3.13 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। बीते एक महीने में एचएएल ने 16.10 प्रतिशत का रिटर्न निवेशकों दिया।
कारोबार के अंत में मिश्र धातु निगम का शेयर 2.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 407.90 रुपए पर बंद हुआ। शेयर एक महीने में 37.83 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। मंगलवार की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार के कारोबारी सत्र में दमदार वापसी की। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 410.19 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,596.63 और निफ्टी 129.55 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,813.45 पर था।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 436.95 अंक या 0.78 प्रतिशत की मजबूती के साथ 56,619.60 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 65.60 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,548.60 पर था। शेयर बाजार के सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी और एनर्जी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





