व्यापार

नेक्सन EV को लेकर फैसला, पढ़ें ऑनर का 310km की ड्राइविंग का पूरा ऑब्जर्वेशन

HARRY
16 Aug 2022 11:32 AM GMT
नेक्सन EV को लेकर फैसला, पढ़ें ऑनर का 310km की ड्राइविंग का पूरा ऑब्जर्वेशन
x

नई दिल्ली: जब भी हम किसी कार को खरीदने का प्लान करते हैं, तब उसके बारे में हर छोटी-छोटी बातों का पता लगाते हैं। खासकर, कार अगर इलेक्ट्रिक है तब उसकी रेंज और चार्जिंग टाइम काफी अहम हो जाता है। ऐसे में देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तब इसका ड्राइविंग रेंज से जुड़ा नया ऑब्जर्वेशन सामने आया है। team-bhp ने दिल्ली से नैनीताल के दौरान इसकी ड्राइविंग रेंज को पूरी तरह एक्सप्लोर किया है। करीब 310km के इस सफर के एक्सपीरियंस को जानने के बाद आप नेक्सन EV को लेकर बेहतर फैसला ले सकते हैं।

लॉन्ग वीकेंड में बनाया दिल्ली से नैनीताल का प्लान
>> टाटा नेक्सन EV XZ+ के एक ऑनर ने अगस्त के लंबे वीकेंड में दिल्ली से नैनीताल जाने का प्लान बनाया। 11 अगस्त को रक्षाबंधन से लेकर 15 अगस्त इंडिपेंडेस डे तक लंबी छुट्टियां थीं। इस दौरान ऑनर ने अपने एक दोस्त को भी साथ लिया। क्योंकि मामला बैटरी कार का था तो इसके लिए मानसिक तौर पर तैयार रहना ज्यादा जरूरी था। टाटा नेक्सन EV XZ+ को 100% चार्ज करने के बाद से उनका सफर 14 अगस्त को सुबह 6 बजे शुरू हुआ। शहर में होने वाली भीड़ से बचने के लिए ऑनर ने अपने दोस्त को रास्ते से जल्दी पिक किया और शहर को छोड़ दिया।
>> 9:15 बजे वे गजरौला में स्टेटिक 60kw फास्ट चार्जर स्टेशन पहुंचे। यहां कार इतनी तेजी से चार्ज हुए की 10:36 बजे ही ये 100% चार्ज हो गई। इसके बाद दोनों नाश्ता करने के लिए शिकागो पिज्जा पर रुके। प्लानिंग के मुताबकि, इनका अगला स्टॉप बील पडाओ में होटल सुबा जेनएक्स था, जो कॉर्बेट नेशनल पार्क में सुंदर टांडा-बाजपुर रोड पर था।
>> वे दोपहर 1:45 बजे टाटा के 30kw चार्जर पर पहुंचे और तुरंत गाड़ी को चार्ज पर लगाया। दुर्भाग्य से इस फास्ट चार्जर में कुछ प्रॉब्लम थीं। ऐसे में कार कुछ मिनटों से ज्यादा चार्ज नहीं हो पाई। 57% SOC तक पहुंचने के लिए कार को 2 में 5 चार्जिंग सेशन लगे। चार्जिंग के दौरान ज्यादा टाइम लगने के बाद दोनों ने फैसला किया कि वे 40km की दूरी पर खुरपताल तक जाएंगे।
>> आखिरी 1 घंटे के सफर के दौरान गाड़ी की रेंज उनके लिए चिंता थी, क्योंकि लास्ट 25km की ड्राइव कालाढूंगी से खुर्पाताल तक चढ़ाई थी। हमने इसे 18% SOC (स्टेट ऑफ चार्ज) ड्राइव के साथ अपनी मंजिल पर पहुंच गए। इसके लिए उन्होंने एयर कंडीशनर को चलाए बिना ये सफर तय किया। शाम 5 बजे मंजिल पर पहुंचने के बाद उन्होंने गाड़ी को चार्जिंग पर लगाया।
एनर्जी कंजप्शन का ऑब्जर्वेशन
हाईवे पर कार की स्पीड 100km/h रखी। इस दौरान कार का AC 25 डिग्री सेल्सियस पर सेट रहा। जबकि बाहर का टेम्परेटर 35 डिग्री सेल्सियस था। इस दौरान हर 2km के दौरान SOP में एक प्रतिशत की गिरावट आ रही थी। हाईवे पर कार की स्पीड 60km/h थी और AC को बंद रखा गया था, तब लगभग 2.8km चलने के दौरान SOP में एक प्रतिशत की गिरावट आ रही थी। चढ़ाई के दौरान बिना AC के SOP में एक प्रतिशत की गिरावट हर एक किलोमीटक पर आ रही थी।
टाटा नेक्सन EV मैक्स की रेंज
टाटा मोटर्स ने पिछले महीने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV नेक्सन EV का मैक्स वैरिएंट लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.74 लाख रुपए है। यह 40.5 kWh लिथियम-ऑयन बैटरी पैक से लैस है। सिंगल चार्ज पर इसकी ARAI सर्टिफाइड रेंज 437Km है। कार में 105 kW की मोटर दी है जो 143PS का पावर जनरेट करती है। इसमें 3.3 kW चार्जर या 7.2 kW AC फास्ट चार्जर ऑप्शन दिए गए है। कंपनी का दावा है कि नेक्सन EV मैक्स किसी भी 50 kW DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 56 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है।
Next Story