DB पावर का अधिग्रहण, गौतम अडानी ग्रुप की झोली में गिरी एक और कंपनी

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: देश की एक और कंपनी अडानी ग्रुप (Adani Group) की झोली में गिर में गई है. अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर (Adani Power) ने कर्ज के बोझ तले दबी डीबी पावर लिमिटेड (DB Power) को खरीदने का ऐलान किया है. इस अधिग्रहण के साथ अडानी पावर का लक्ष्य राज्य में ताप विद्युत क्षेत्र में अपने कारोबार का विस्तार करना है. डीबी पावर के पास छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में 600 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट की दो इकाइयों का मालिकाना हक है. यही थर्मल पावर प्लांट की यूनिट का संचालन भी करता है. डिलिजेंट पावर (DPPL) डीबी पावर की होल्डिंग कंपनी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





