व्यापार

भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होगा Dao EV Tech इलेक्ट्रिक स्कूटर, इसकी कीमत हो सकती है 1 लाख के करीब

Subhi
17 Oct 2021 9:54 AM GMT
भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होगा Dao EV Tech इलेक्ट्रिक स्कूटर, इसकी कीमत हो सकती है 1 लाख के करीब
x
भारत का ईवी बाजार लगातार नई दिशा में अपने कदम बढ़ा रहा है, इसी क्रम में हम आप तक लगातार नई कंपनियों के वाहनों क लांचिंग की खबरें आप तक प​हुंचा रहे हैं।

भारत का ईवी बाजार लगातार नई दिशा में अपने कदम बढ़ा रहा है, इसी क्रम में हम आप तक लगातार नई कंपनियों के वाहनों क लांचिंग की खबरें आप तक प​हुंचा रहे हैं। फिलहाल, हैदराबाद स्थित Dao EV Tech अगले साल Dao 703 हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ देश के इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में प्रवेश करने की योजना बना रही है। Dao 703 का भारत में जनवरी 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। जिसकी कीमत 1.2 लाख रुपये बताई जा रही है, लेकिन ईवी सब्सिडी के बाद स्कूटर की कीमत 86,000 रुपये होगी।

भारत में डाओ 703 की बुकिंग शुरू हो गई है, लेकिन देश में इसकी डिलीवरी अगले साल जनवरी में शुरू होगी। बताते चलें, कि कंपनी भारत में अपना नेटवर्क स्थापित करने के लिए भी सक्रिय रूप से काम कर रही है। Dao EV Tech पहले चरण में दक्षिण भारत में 20 डीलरों के साथ परिचालन शुरू करने की योजना बना रही है। हालांकि, लगभग डेढ़ साल बाद ईवी निर्माता देश भर में 300 डीलर स्थापित करने का इरादा रखती है।
सिंगल चार्ज में चलेगा 100km
Dao 703 में 72 V BLDC मोटर मिलती है, जिसका अधिकतम पावर आउटपुट 3500 W है। इसमें 72 V LFP Li-ion बैटरी यूनिट दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह नया ईवी एक बार चार्ज करने पर 100 किमी तक जा सकता है और अधिकतम 70 किमी/घंटा की रफ्तार हासिल करने में सक्षम है। इसके कुछ प्रमुख फीचर्स में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टर्न सिग्नल, एलईडी टेल लाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आदि शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कि कंपनी ने भारत में अपने प्रत्येक डीलर के लिए 30 इकाइयों की ब्रिकी का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के साथ, डाओ ईवी टेक का इरादा लगभग 1.5 वर्षों में प्रति वर्ष एक लाख बिक्री की उपलब्धि हासिल करने का है।


Next Story