व्यापार

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा, 4 महीने का एरियर भी मिलेगा

jantaserishta.com
28 Oct 2026 3:52 PM IST
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा, 4 महीने का एरियर भी मिलेगा
x

नई दिल्ली: लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारियों को इंतजार था कि सरकार दिवाली पर उन्‍हें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है. अब कैबिनेट ने महंगाई भ्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है.

दिवाली से ठीक पहले कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मंजूरी देकर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी की मंजूरी दी गई है. अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़कर 60 से 63 फीसदी हो चुका है. महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी जुलाई महीने के लिए है.
सरकार के इस फैसले पर केंद्र सरकार के खजाने पर बड़ा असर होगा, करी‍ब 10,016 करोड़ रुपये का भार आएगा. इस बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों को जुलाई से जोड़कर 4 महीने का एरियर भी दिया जाएगा. यह एरियर कर्मचारियों की अक्‍टूबर सैलरी के साथ आएगी.
कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अच्‍छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. अगर आपकी बेसिक सैलरी 18000 रुपये है, तो हर महीने 540 रुपये का इजाफा होगा. वहीं 30 हजार रुपये की बेसिक सैलरी पर 900 रुपये मंथली बढ़ोतरी होगी. 50 हजार रुपये की बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ते में 1500 रुपये का इजाफा होगा.
कितना मिलेगा एरियर?
जुलाई से अभी तक जोड़ें तो अक्‍टूबर को लेकर कुल चार महीने का एरियर होगा. यानी कि चार महीने का महंगाई भत्ता कर्मचारियों और पेंशनर्स को एकसाथ अक्‍टूबर की सैलरी के साथ जोड़कर मिलेगा.
अगर आपकी बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो 2160 रुपये एरियर अक्‍टूबर की सैलरी के साथ मिलेगा.
30 हजार रुपये बेसिक सैलरी है तो 3600 रुपये एरियर जोड़कर अक्‍टूबर की सैलरी के साथ भेजा जाएगा.
अगर 50 हजार रुपये बेसिक सैलरी है तो 6000 रुपये एरियर मिलेगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story