व्यापार

हमें ग्राहक करते हैं गाइड, छोटे शहरों पर फोकस: Nykaa की फाउंडर फाल्गुनी नायर

Admin Delhi 1
10 Nov 2022 1:13 PM GMT
हमें ग्राहक करते हैं गाइड, छोटे शहरों पर फोकस: Nykaa की फाउंडर फाल्गुनी नायर
x

मुंबई: ब्यूटी और वेलनेस कंपनी Nykaa का फोकस छोटे शहरों पर है। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2022 में Nykaa की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर ने बताया कि हमारी लगभग 60% डिमांड नॉन-मेट्रो सिटीज से आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने सीक्रेट सॉस का भी जिक्र किया, जिसने Nykaa को आज बड़ी कंपनी के तौर पर पहचान दी है। ग्राहक करते हैं गाइड: हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में फाल्गुनी नायर ने कहा कि ग्राहकों ने कंपनी पर भरोसा किया है ताकि उन्हें दुनिया की सबसे अच्छे ऑफर्स और प्रोडक्ट मिल सके। फाल्गुनी नायर ने कहा कि सभी विचार कंपनी के ग्राहकों से ही आते हैं। नायका कैसे तय करती है कि भारतीय उपभोक्ता क्या चाहते हैं? इस सवाल के जवाब में फाल्गुनी नायर ने कहा कि हर कोई स्पष्ट रूप से जानता है कि दुनिया में क्या हो रहा है और डिमांड क्या है। हम अपने ग्राहकों की बात सुनते हैं। वे हमें बताते हैं कि क्या प्रोडक्ट लाना है या कहां स्टोर खोलना है।

नायर के मुताबिक बहुत से उपभोक्ताओं ने बताया कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन खरीदना बहुत कठिन है, लेकिन सोशल मीडिया के दौर में बदलाव आया है। लोग ऑनलाइन खरीदारी भी कर रहे हैं। स्टार्टअप को लेकर नायर ने कहा कि इसका अनुभव हमेशा बहुत मूल्यवान होता है। नायर का मानना ​​​​है कि जब आप कुछ करना चाहते हैं तो ज्ञान आपके पास आता है और मैं उस ज्ञान को आत्मसात कर लेती हूं।

Next Story