व्यापार
बढ़ते निर्यात से चालू खाता घाटा जीडीपी के 1% से कम होने की उम्मीद
jantaserishta.com
27 March 2024 5:19 PM IST

x
नई दिल्ली: प्रभुदास लीलाधर के अनुसंधान निदेशक अमनीश अग्रवाल का कहना है कि बढ़ते निर्यात के साथ-साथ कम हो रहे आयात के कारण चालू खाते का घाटा जीडीपी के 1 प्रतिशत से नीचे आने की उम्मीद है। वैश्विक निर्यात मांग में तेजी के कारण वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में भारत का चालू खाता घाटा कम होकर 10.5 बिलियन डॉलर (जीडीपी का 1.2 प्रतिशत) हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में यह 16.8 बिलियन डॉलर (जीडीपी का 2.0 प्रतिशत) था।
तेल समेत दूसरे कमोडिटी की कीमतों में नरमी और रुपये की मजबूती से आयात बिल नियंत्रित हुआ है। इसके अलावा, सर्विसेज और विदेशों से आने वाले पैसे ने चालू खाता को समर्थन प्रदान किया है। एफडीआई और एफपीआई प्रवाह से भी उछाल में मदद मिली। इसके अलावा, विश्लेषक ने कहा कि घरेलू स्तर पर मजबूत इकोनोमिक फंडामेंटल से निवेश की संभावनाओं में सुधार के कारण एफडीआई प्रवाह में तेजी आने की उम्मीद है।
आगे देखते हुए, भारत के भुगतान संतुलन की स्थिति स्थिर रहने की संभावना है। मजबूत घरेलू परिस्थितियां वैश्विक प्रतिकूलताओं पर भारी पड़ सकती हैं। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमामही में चालू खाता घाटा में कमी बेहतर सेवा निर्यात और प्राइवेट ट्रांसफर के साथ उच्च व्यापार घाटे की भरपाई को दर्शाती है। बड़े पैमाने पर एफपीआई प्रवाह और बैंकिंग पूंजी में लगातार सुधार के साथ तीसरी तिमाही में सीएडी फंडिंग सुचारू रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





