चंदन की खेती, लाखों नहीं 'करोड़ो' का होगा मुनाफा, जानें कैसे उगाते हैं

Chandan Ki Kheti: गांवों में बड़ी संख्या में किसान खेती में नुकसान होने की वजह से जीवन यापन करने के लिए शहरों का रुख कर रहे हैं. खेती में कई बार लागत नहीं निकलने की वजह से किसान आत्महत्या तक करने के लिए मजबूर हो जाते हैं. हर साल बड़ी संख्या में किसान कर्ज की वजह से सुसाइड करते हैं. लेकिन इन सबके बीच कई ऐसे किसान भी हैं, जो लाखों-करोड़ों रुपये खेती से ही कमा रहे हैं. ये किसान पारंपरिक खेती से हटकर किसानी करते हैं और अच्छा मुनाफा कमाते हैं. इसी तरह पेड़ों को लगाकर अच्छी कमाई की जा सकती है. चंदन का पेड़ (Sandalwood tree farming) काफी महंगा बिकता है. इससे लोगों को करोड़ों रुपये का मुनाफा हो सकता है. हालांकि, बताते चलें कि चंदन के पेड़ की खरीद-फरोख्त पर सरकार ने रोक लगा रखी है. ऐसे में सिर्फ सरकार ही इन पेड़ों को खरीद सकती है. सरकार ही किसानों से इन पेड़ों को खरीदकर एक्सपोर्ट कर सकती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





