व्यापार

Cryptocurrency Prices 22 September 2021: ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आई 5.46 प्रतिशत की गिरावट, जानें आज के Bitcoin के प्राइस

Tulsi Rao
22 Sept 2021 9:53 PM IST
Cryptocurrency Prices 22 September 2021: ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आई 5.46 प्रतिशत की गिरावट, जानें आज के Bitcoin के प्राइस
x
आज भी ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में गिरावट का दौर जारी है. 22 सितंबर यानी बुधवार के दिन 2021 को ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में 2.42 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Cryptocurrency Prices 22 September 2021: आज भी ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में गिरावट का दौर जारी है. 22 सितंबर यानी बुधवार के दिन 2021 को ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में 2.42 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 136.32 लाख करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी प्राइस में भी लगातार नीचे जाते देखा जा सकता है. वहीं टोटल क्रिप्टो मार्केट Volume पिछले 24 घंटों में 10,08,282 करोड़ तक पहुंच गया है और इसमें 11.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

वहीं दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) में पिछले कुछ दिनों से बढ़त दर्ज की जा रही थी लेकिन, बता दें कि इसमें पिछले 24 घंटों में इसमें प्रतिशत 0.47 की मामूली बढ़त देखी गई है और इसका मार्केट प्राइस 33,47,000 लाख रुपए तक पहुंच गया है. पिछले महीने बिटकॉइन में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही थी. यह रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया था लेकिन, अब इसके प्राइस में लगातार उथल पुथल देखा जा रहा है.
वहीं Ether क्रिप्टोकरेंसी में 5.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 2,27,998.5 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा Dogecoin में 2.36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 16.4 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. Cardano में 3.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 163.4999 रूपए पर ट्रेड कर रहा है.
वहीं Binance Coin में 4.03 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 28,289 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. XRP में 4.77 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 71.9 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. वहीं Tether क्रिप्टोकरेंसी में 0.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 79.5 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.


Next Story