व्यापार
पश्चिम एशिया में एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले से कच्चे तेल में 4 प्रतिशत से अधिक का उछाल
jantaserishta.com
19 March 2026 10:37 AM IST

x
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सीधे हमले के बाद गुरुवार को कच्चे तेल में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई। इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 111.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 4.10 प्रतिशत अधिक था।
वहीं, न्यूयॉर्क मैक्स एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) की कीमत अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट में 3.37 प्रतिशत बढ़कर 99.57 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद तेल की कीमतों में उछाल आया। इसे विश्व का सबसे बड़ा गैस फील्ड भी माना जाता है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कतर के प्रमुख वैश्विक गैस हब, रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी पर हमला किया।
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए खतरा हैं। कतर एनर्जी के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि आज शाम रस लाफान औद्योगिक शहर पर मिसाइल हमले हुए हैं। बड़े स्तर पर नुकसान होने के कारण लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन बचाव दल तुरंत तैनात किए गए। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का भारत पर सीधा असर होने की संभावना है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का करीब 90 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। इसके अतिरिक्त, रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल द्वारा साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर हमले के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर और हमले करने का विरोध किया है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर कहा, "मध्य पूर्व में जो कुछ हुआ है, उससे नाराज होकर इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स गैस क्षेत्र नामक एक प्रमुख प्लांट पर हमला किया है। इससे पूरे प्लांट का अपेक्षाकृत छोटा हिस्सा ही क्षतिग्रस्त हुआ है।" एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हुए इस हमले से क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है। ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





