व्यापार

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के चलते कच्चा तेल 104 डॉलर प्रति बैरल के पार

jantaserishta.com
16 March 2026 11:10 AM IST
मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के चलते कच्चा तेल 104 डॉलर प्रति बैरल के पार
x
मुंबई: अमेरिका द्वारा सप्ताहांत में ईरान के खारग द्वीप पर मौजूद सैन्य ठिकानों पर हमले किए जाने के कारण सोमवार को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई। सुबह लगभग 10:25 बजे, ब्रेंट क्रूड 1.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.87 डॉलर प्रति बैरल पर था।
ईरान के तेल निर्यात के लिए महत्वपूर्ण खारग द्वीप पर अमेरिकी हमले बाद, आईआरजीसी ने इजरायल और अरब देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले जहाजों के आवागमन को बाधित करता है, तो द्वीप पर स्थित ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे (जो देश के तेल निर्यात का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा है) पर और हमले हो सकते हैं।
ट्रंप ने अन्य देशों से फारस की खाड़ी के तेल और गैस आपूर्ति को वैश्विक बाजारों से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा में मदद करने की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाशिंगटन ने चीन और जापान जैसे प्रमुख तेल आयातक साझेदारों से जलडमरूमध्य में नौसैनिक पोत तैनात करने का आग्रह किया है ताकि टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके। वैश्विक तेल शिपमेंट का लगभग पांचवां हिस्सा और समुद्री मार्ग से ले जाए जाने वाले एलपीजी की महत्वपूर्ण मात्रा इसी जलमार्ग से होकर गुजरती है।
अमेरिका ने संभावित ईरानी हमलों को रोकने के प्रयास में नौसेना के पांचवें बेड़े को क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा करने का आदेश भी दिया है। खारग द्वीप पर हुए हमले से संघर्ष में और भी तेजी आई है और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के अनुसार, इसके चलते वैश्विक तेल बाजार के इतिहास में सबसे बड़ी आपूर्ति बाधित हुई है। तनाव बढ़ने के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाला जहाजी यातायात लगभग ठप हो गया है।
इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात ने रविवार को अपने प्रमुख निर्यात केंद्र फुजैरा बंदरगाह पर माल ढुलाई फिर से शुरू कर दी, ड्रोन हमले के एक दिन बाद जिसने जलडमरूमध्य के अवरुद्ध रहने के दौरान देश के प्राथमिक निर्यात मार्ग से माल ढुलाई को अस्थायी रूप से रोक दिया था।
ब्रेंट क्रूड की कीमत पिछले सप्ताह लगभग 11 प्रतिशत बढ़कर 119.50 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर पर पहुंच गई - जो रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद के स्तर के बराबर है - और फिर 103 डॉलर प्रति बैरल से थोड़ा ऊपर स्थिर हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story