व्यापार

कमजोर मांग के बीच तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Deepa Sahu
28 Feb 2023 4:27 PM IST
कमजोर मांग के बीच तांबा वायदा कीमतों में गिरावट
x
नई दिल्ली: घरेलू बाजार में सुस्त मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मंगलवार को तांबा वायदा भाव 1.45 रुपये की गिरावट के साथ 753.50 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में तांबे के मार्च डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 1.45 रुपये या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 753.50 रुपये प्रति किग्रा रह गया जिसमें 4,414 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की सुस्त मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story