व्यापार

PNG के इस्तेमाल से रसोई में खाना बनाना होगा सस्ता

Bhumika Sahu
13 Jan 2022 10:21 AM IST
PNG के इस्तेमाल से रसोई में खाना बनाना होगा सस्ता
x
जहां एक ओर एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर एकस्ट्रा बोझ पड़ रहा है, वहीं PNG के इस्तेमाल से आपकी अच्छी खासी बचत हो सकती है. आइए बताते हैं कैसे?

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देश में रसोई गैस के सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में लोगों की जेब पर काफी ज्यादा बोझ पड़ता है. ऐसे में पीएनजी (PNG) गैस एक अच्छा ऑप्शन हैं. PNG यानी की पाइप्ड नेचुरल गैस LPG के मुकाबले सस्ती पड़ती है. आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

दामों में होता है बड़ा अंतर
आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में अभी बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 899.50 रुपये है. इस तरह एक किलोग्राम गैस का दाम 63.35 रुपये पड़ता है. वहीं इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के पीएनजी का दाम मामूली बढ़ाने के बाद भी 35.61 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर है.
एलपीजी से पड़ती है सस्ती
1 किलोग्राम LPG 1.16 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर के बराबर होती है. इस तरह 1 किलोग्राम एलपीजी गैस के बराबर PNG की कीमत 41.30 रुपये होगी. यानी 1 सिलेंडर के लिए अभी आप जहां 899.50 रुपये का भुगतान करते हैं, वहीं इतनी ही PNG के लिए केवल 586.46 रुपये देने होंगे. इस हिसाब से अगर आप हर महीने एक सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं तो आपके 313.04 रुपये की बचत होगी.
इस्तेमाल के हिसाब से देना होता है चार्ज
आपको बता दें कि PNG के लिए आपको बिल का भुगतान इस्तेमाल के हिसाब से करना होता है. अगर आप इसका इस्तेमाल कम करते हैं, तो बिल कम आएगा. इसके अलावा इसका एक फायदा और है. सर्दियों के दिनों में LPG सिलेंडरों में गैस नीचे जम जाती है, लेकिन PNG में ऐसी कोई दिक्कत नहीं होती है. इसके साथ ही ये आपकी किचन में जगह भी नहीं घेरती.


Next Story