व्यापार
कंपनी Bugatti ने लॉन्च की धांसू स्मार्टवॉच, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
Shubhra Nandy
31 May 2021 9:45 AM IST

x
अगर आप तेज रफ्तार गाड़ियों के दीवाने हैं तो आपने स्पोर्ट्स कार कंपनी Bugatti के बारे में जरूर सुना होगा।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अगर आप तेज रफ्तार गाड़ियों के दीवाने हैं तो आपने स्पोर्ट्स कार कंपनी Bugatti के बारे में जरूर सुना होगा। कंपनी की Bugatti Chiron कार सबसे तेज रफ्तार कार का रिकॉर्ड बना चुकी है। अब इस कंपनी ने स्मार्टवॉच के बाजार में भी कदम कर दिया है। कंपनी ने तीन नई स्मार्टवॉच लॉन्च की हैं, जिन्हें बनाने के लिए बुगाटी ने मशहूर घड़ी निर्माता कंपनी VIITA के साथ पार्टनरशिप की थी। बता दें कि VIITA लग्जरी स्मार्टवॉच के लिए जानी जाती है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि बुगाटी की स्मार्टवॉच को भी खास लुक और फीचर्स के साथ उतारा गया है
कंपनी ने तीनों स्मार्टवॉच को भी गाड़ियों ने नाम पर रखा गया है। बुगाटी की इन स्मार्टवॉच का नाम- Pur Sport, Le Noire, और Divo है। तीनों ही स्मार्टवॉच मॉडल्स 90 स्पोर्ट्स मोड, हेल्थ सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जीपीएस जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। ये स्मार्टवॉच हार्ट सेंसर के साथ आती हैं जो हृदय गति और हृदय गति परिवर्तनशीलता (heart rate variability) दोनों को माप सकती हैं।
स्मार्टवॉच की खासियत
डिजाइन की बात करें तो तीनों ही मॉडल्स में राउंड शेप वाला AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रेजोलूशन 390x390 पिक्सल है। स्मार्टवॉच के बेजल्स पर स्क्रैच-रेजिस्टेंट सेरेमिक लगा है और इसका कवर हल्के वजन वाले टाइटेनियम से बना है। स्मार्टवॉच में 445mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 14 दिन तक चल जाती है।
इसके अलावा इनमें स्टेप और कैलोरी रिकॉर्डिंग, स्ट्रैस मेजरमेंट, स्लीप ट्रैकिंग, जीपीएस कनेक्टिविटी, एक्टिविटी ट्रैकिंग, जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। स्मार्टवॉच के साथ दो तरह के स्ट्रैप- सिलिकॉन और टाइटेनियम के ऑप्शन हैं। कीमत की बात करें तो इन लग्जरी स्मार्टवॉच को 899 यूरो ( करीब 79,351 रुपये) की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। ये सभी लिमिटेड एडिशन स्मार्टवॉच हैं, जिनपर कंपनी 5 साल की वारंटी दे रही है।
Next Story





