आम आदमी को महंगाई से मिलेगी बड़ी राहत? जानें सरकार का प्लान

नई दिल्ली: पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती और रसोई गैस पर गरीबों को 200 रुपये की सब्सिडी देने के बाद केंद्र सरकार कुछ और राहतों पर विचार कर रही है। पूरे मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि एडिबल ऑइल जैसी चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा सकती है। इसके अलावा आयात होने वाले कुछ कच्चे माल पर भी राहत मिल सकती है। इससे कई उत्पादों के दामों में कमी आ सकती है। कई आयातों पर एग्रिकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट सेस लगता है। उस पर भी कटौती किए जाने पर विचार चल रहा है। दरअसल सरकार महंगाई को थामने पर विचार कर रही है ताकि ब्याज दरों में इजाफा होने से अर्थव्यवस्था पटरी से न उतरने पाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





