व्यापार

Commodity Watch: कमजोर रुझानों के कारण कॉपर वायदा में गिरावट

Harrison
10 Oct 2024 3:45 PM IST
Commodity Watch: कमजोर रुझानों के कारण कॉपर वायदा में गिरावट
x
New Delhi नई दिल्ली: घरेलू बाजार में कमजोर मांग के बीच प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से बुधवार को तांबा वायदा भाव 0.11 प्रतिशत गिरकर 834 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 95 पैसे अथवा 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 834 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जिसमें 9,105 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा सौदों की कटान करने से मुख्य रूप से वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई। हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से बुधवार को वायदा बाजार में एल्युमीनियम की कीमत 55 पैसे अथवा 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 236.45 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी वाले एल्युमीनियम अनुबंध की कीमत 55 पैसे अथवा 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 236.45 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जिसमें 984 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
Next Story