व्यापार
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के घट गए दाम, 6.50 रुपए तक कम हुई कीमतें
jantaserishta.com
1 Nov 2025 12:50 PM IST

x
नई दिल्ली: नए महीने की शुरुआत के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अपडेट कर दी हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 6.50 रुपए तक की कटौती की गई है, जिसके साथ अलग-अलग शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पहले के मुकाबले सस्ता हो गया है।
एलपीजी सिलेंडर की यह नई दरें आज से ही लागू हो चुकी हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ऑफिशियल वेबसाइट पर एलपीजी सिलेंडर के नए रेट्स अपडेट कर दिए गए हैं।
चार महानगरों की बात करें तो दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1,595.50 रुपए से 5 रुपए घटकर 1,590.50 रुपए हो गया है। इसी तरह, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1547 रुपए से 5 रुपए घटकर 1,542 रुपए हो गया है।
कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1700.50 रुपए से 6.5 रुपए घटकर 1,694 रुपए और चेन्नई में 1754.50 रुपए से 4.50 रुपए घटकर अब 1750 रुपए हो गया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट्स कम होने का सीधा लाभ रेस्टोरेंट्स, होटल और कैटरिंग सर्विस से जुड़े व्यवसायों को मिलता है।
इससे पहले, बीते महीने 1 अक्टूबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। चार महानगरों में सिलेंडर की कीमतें 16.5 रुपए तक बढ़ गई थीं। देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 15.50 रुपए, मुंबई में 15.50 रुपए, कोलकाता और चेन्नई में 16.50 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। वहीं, दूसरी ओर फिलहाल घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए कीमत दिल्ली में 853 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए, कोलकाता में 879 रुपए और चेन्नई में 868.50 रुपए बनी हुई है। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इस वर्ष अप्रैल में बदलाव हुआ था, जब कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई थी।
Tagsकमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के घट गए दामकमर्शियल एलपीजी सिलेंडरएलपीजी सिलेंडरCommercial LPG cylinder prices reducedcommercial LPG cylinderLPG cylinder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





