व्यापार

इलेक्ट्रिक अवतार में साल के अंत तक आ सकती है Citroen C3, जानें क्या कहती है रिपोर्ट

Subhi
2 Aug 2022 5:11 AM GMT
इलेक्ट्रिक अवतार में साल के अंत तक आ सकती है Citroen C3, जानें क्या कहती है रिपोर्ट
x
सिट्रान ने इंडियन मार्केट में हाल ही में Citroen C3 को लॉन्च किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अब इस गाड़ी को इलेक्ट्रिक अवतार में भी पेश करने की योजना बना रही है

सिट्रान ने इंडियन मार्केट में हाल ही में Citroen C3 को लॉन्च किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अब इस गाड़ी को इलेक्ट्रिक अवतार में भी पेश करने की योजना बना रही है, जिसे दिसंबर 2022 तक पेश किया जा सकता है।

Citroen C3 electric लॉन्च डिटेल

नई C3 इलेक्ट्रिक के अप्रैल 2023 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। नए मॉडल की कीमत लगभग 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की संभावना है। नया मॉडल Tata Tigor EV और आने वाली MG एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार को टक्कर देगी। यह टाटा नेक्सन ईवी प्राइम को भी चुनौती दे सकती है, जो वर्तमान में भारत का सबसे अधिक बिकने वाला इलेक्ट्रिक मॉडल है।

सिंगल चार्ज पर 300 किमी की दे सकती है रेंज

Citroen नई C3 इलेक्ट्रिक के साथ कई बैटरी आकार के विकल्प भी पेश कर सकता है। एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 300 किमी की रेंज दे सकती है। वहीं ये गाड़ी छोटे बैटरी पैक के साथ आ सकता है। कीमत के मामले में Citroen Tata Tigor EV को काफी करीबी टक्कर दे सकती है।

पहले से अधिक प्रीमियम हो जाएगी Citroen C3 इलेक्ट्रिक

अपकमिंग Citroen C3 इलेक्ट्रिक को C3 हैचबैक के अधिक प्रीमियम वेरिएंट के रूप में पेश किए जाने की उम्मीद है। यह नियमित मॉडल की तुलना में अधिक एडवांस होगा। इस EV में ऑटोमैटिक AC, रियर वाइपर और वॉशर, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, रियर डिफॉगर और क्रूज़ कंट्रोल मिलने की संभावना है। यहां तक की यह गाड़ी कुछ इलेक्ट्रिक लुक को भी पूरा कर सकता है।

गौरतलब है कि CMP मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म इस समय Peugeot e-208 को रेखांकित करता है, जिसको यूरोप में 50kWh का बैटरी पैक मिलता है। Peugeot e-208 यूरोप में 362km तक की रेंज पेश करने का दावा करता है।


Next Story