चीन ने US वस्तुओं पर 125% जवाबी टैरिफ में कुछ वस्तुओं को दी छूट

World वर्ल्ड: चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए 125% जवाबी टैरिफ में से कुछ वस्तुओं को छूट देने का फैसला किया है। इन वस्तुओं में प्रमुख रूप से दवाइयाँ, माइक्रोचिप्स और विमान इंजन शामिल हैं। चीन ने एक "व्हाइटलिस्ट" तैयार की है जिसमें कुछ अमेरिकी उत्पादों को टैरिफ से मुक्त किया गया है। कुछ कंपनियों ने कहा है कि वे बिना किसी शुल्क के चीन में इन वस्तुओं का आयात कर पा रहे हैं।
चीन द्वारा छूट प्राप्त उत्पादों में सीमेंस हेल्थिनियरस और डायसोरिन जैसे स्वास्थ्य उपकरण, साफ्रान के विमान इंजन और कुछ सेमीकंडक्टर चिप्स शामिल हैं। इसके अलावा, कुछ फार्मास्युटिकल कंपनियाँ भी दवाओं के आयात पर टैरिफ छूट का लाभ उठा रही हैं।
चीन का यह कदम वैश्विक व्यापार में महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है, खासकर उन कंपनियों के लिए जो अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद से प्रभावित हो रही थीं।





