China पर अब अमेरिकी आयात पर 245% तक टैरिफ लगाया जा सकता है

World वर्ल्ड: अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध और तेज़ हो गया है। व्हाइट हाउस के अनुसार, चीन पर अब अमेरिकी आयात पर 245% तक टैरिफ लगाया जा सकता है। यह निर्णय चीन के जवाबी टैक्स और बोइंग समझौते से पीछे हटने के बाद लिया गया है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि चीन ने अमेरिकी बोइंग विमानों की डिलीवरी लेने से इनकार कर दिया है और अमेरिका के किसानों और उद्योगों की रक्षा के लिए उनका प्रशासन प्रतिबद्ध है। साथ ही, ट्रंप ने यह भी बताया कि अन्य 75 से अधिक देशों के साथ व्यापार समझौते की बातचीत जारी है, लेकिन चीन को छोड़कर सभी पर अतिरिक्त टैरिफ फिलहाल 90 दिनों के लिए रोके गए हैं।
चीन ने भी जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी आयात पर 125% तक टैक्स बढ़ाया है और विश्व व्यापार संगठन (WTO) में शिकायत दर्ज की है। चीन ने हाल ही में अमेरिका को कई दुर्लभ धातुओं और हाई-टेक सामग्री के निर्यात पर रोक लगा दी है।





