व्यापार

सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल, जाने कहां मिल रहा?

Nilmani Pal
7 Nov 2022 7:51 AM IST
सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल, जाने कहां मिल रहा?
x
दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के रेट में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज, 07 नवंबर को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देशभर में वाहन ईंधन के भाव (Fuel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है, राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जस की तस हैं.

भारतीय तेल कंपनियों ने 21 मई के बाद से अभी तक पेट्रोल और डीजल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया है. देश की राजधानी दिल्ली में आज, 7 नवंबर 2022 को भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के मुताबिक, पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है.

राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं. आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.

Next Story