व्यापार

सस्ता स्मार्ट टीवी: 43 इंच के टीवी पर 54 प्रतिशत का धांसू डिस्काउंट, मात्र 1130 रुपये में ले जा सकते है घर, जाने पूरी जानकारी

jantaserishta.com
21 Jan 2021 8:38 AM IST
सस्ता स्मार्ट टीवी: 43 इंच के टीवी पर 54 प्रतिशत का धांसू डिस्काउंट, मात्र 1130 रुपये में ले जा सकते है घर, जाने पूरी जानकारी
x

नई दिल्ली: घर में बड़ा टीवी लाने की सोच रहे हैं तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ लें. इन दिनों लोगों के बीच बड़े हाई डेफिनेशन टीवी (HDTV) का क्रेज बढ़ा है. आज हम आपको कुछ ऐसे टीवी सेट्स की जानकारी दे रहे हैं जिनकी कीमत बेहद कम है.

Amazon Great Republic Day Sale में इन दिनों जबर्दस्त डिस्काउंट मिल रहा है. यहां AKAI का नया 43 इंच टीवी पर 54 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है. ई-कॉमर्स (E-Commerce) साइट के मुताबिक 51,990 रुपये में मिलने वाले इस टीवी को आप मात्र 23,999 रुपये में घर ले जा सकते हैं. इस टीवी पर कंपनी आपको EMI का ऑप्शन भी दे रही है. आप मात्र 1,130 रुपये की मासिक किस्त में भी इस टीवी को घर ले जा सकते हैं.
ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते अमेजन अब कई ऐसे शानदार प्रोडक्ट्स ऑफर करने लगी है जो कमाल के फीचर्स के साथ सस्ते भी हैं. AmazonBasics के तहत कंपनी एक 50 इंच का 4K Ultra HD टीवी बेहद काम दाम पर ऑफर कर रही है. आप इस बड़े टीवी सेट को 46 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 30,399 रुपये में घर ले जा सकते हैं. कंपनी इसमें EMI ऑप्शन भी दे रही है. इस टीवी को 1,431 रुपये के मासिक किस्त में भी खरीद सकते हैं.
Great Republic Day Sale में चीनी कंपनी Mi अपने टीवी सेट्स काफी आकर्षक दामों में बेच रही है. Mi TV 4A (40 इंच) का Full HD Android TV सिर्फ 19,999 रुपये में मिल रहा है. आप इसे 941 रुपये की मासिक किस्त में खरीद सकते हैं.
मात्र 13,999 रुपये में मिल रहा 32 इंच टीवी
अगर आप बेहद कम कीमत में एक अच्छा Android TV खरीदना चाह रहे हैं तो आप AmazonBasics के 32 इंच वाला टीवी खरीद सकते हैं. इसकी कीमत 13,999 रुपये है. SBI क्रेडिट कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story