व्यापार
Jio, Vi और Airtel का सस्ता प्लान, कम कीमत में मिलेगा फ्री कॉलिंग और 56GB डेटा...
Shubhra Nandy
1 April 2021 7:38 AM IST

x
एयरटेल, (Airtel) जियो (Jio) और वोडाफोन आइडिया (Vi) अपने ग्राहकों को अलग-अलग कई रिचार्ज प्लान दे रहे हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| एयरटेल, (Airtel) जियो (Jio) और वोडाफोन आइडिया (Vi) अपने ग्राहकों को अलग-अलग कई रिचार्ज प्लान दे रहे हैं. कुछ प्लान में स्ट्रीमिंग का लाभ मिल रहा है, जबकि कुछ ज्यादा डेटा, कॉलिंग और फ्री SMS दे रहे हैं. जो यूज़र्स हर महीने 2GB डेली डेटा के साथ रिचार्ज करना चाहते हैं, वे इन प्लान का फायदा उठा सकते हैं, जिनकी वैलिडिटी 28 दिनों की है. खास बात ये है कि कुछ रिचार्ज प्लान, स्ट्रीमिंग लाभ के साथ ऐप्स के सब्सक्रिप्शन भी दे रहे हैं. आइए जानते हैं एयरटेल,जियो और वोडाफोन आइडिया के प्लान के बारे में...
एयरटेल का 298 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2GB डेटा और डेली 100 SMS देता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. अडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर इस प्लान में एयरटेल एक्सस्ट्रीम सब्सक्रिप्शन और फ्री म्यूजिक एक्सेस के साथ Wynk म्यूजिक और फास्टैग के साथ 150 रुपये कैशबैक भी शामिल है.
इसके अलावा इस प्लान में भारती एक्सा जीवन बीमा की सुविधा भी दी जाती है. Airtel थैंक्स ऐप से रिचार्ज करने वाले यूज़र्स को इस प्रीपेड प्लान के लिए 50 रुपये और 2GB अतिरिक्त डेटा की छूट मिलती है.
Jio का 249 रुपये का प्रीपेड प्लान: इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और डेली 2GB डेटा मिलता है. यानी कि इसमें कुल डेटा 56GB प्रदान करता है. इस प्लान में Jio से किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलता है. ये प्लान Jio ऐप्स के कंपलीमेंट्री सब्सक्रिप्शन के साथ डेली 100 फ्री SMS भी देता है.
Vi का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: ये एक डबल डेटा प्रीपेड प्लान है, जो वीकेंड रोलओवर डेटा लाभ के साथ आता है. इसका मतलब ये है कि इस प्लान में 28 दिनों के लिए 2+2 यानी 4GB डेली डेटा के साथ-साथ वीकेंड रोलओवर डेटा का फायदा दिया जाता है, जिसमें यूज़र्स हफ्ते में डेटा जमा कर, वीकेंड पर एक साथ उसका इस्तेमाल कर सकते है, जो स्ट्रीमिंग के लिए काम में आ सकता है.
ये प्लान अनिलिमिटेड टॉकटाइम के साथ 28 दिनों के लिए डेली 4GB डेटा देता है.
यूज़र्स को Vi मूवीज और टीवी एक्सेस के साथ Zomato से खाना ऑर्डर करने पर, MPL पर 75 रुपये की छूट के साथ अपने पसंदीदा गेम खेलने के लिए 125 रुपये का एश्योर्ड बोनस कैश भी मिलता है.
Next Story





