व्यापार

BSNL का सस्ता प्लान! सिर्फ इतने के रिचार्ज पर पाएं 56GB इंटरनेट डेटा, मिलेगी फ्री कॉलिंग...

Shubhra Nandy
2 May 2021 8:09 AM IST
BSNL का सस्ता प्लान! सिर्फ इतने के रिचार्ज पर पाएं 56GB इंटरनेट डेटा, मिलेगी फ्री कॉलिंग...
x
कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम तेज़ी से बढ़ गया है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम तेज़ी से बढ़ गया है, ऐसे में लोग घर से काम निपटाने के लिए अच्छे से अच्छा प्लान तलाश कर रहे हैं. इसी बीच टेलिकॉम कंपनियों के बीच भी टक्कर काफी बढ़ गई है, जिसका फायदा ग्राहकों को सस्ते प्लान के रूप में मिल रहा है. बात करें सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की तो ये ग्राहकों के लिए कई किफायती रिचार्ज प्लान पेश करता है, जिससे एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियों को टक्कर मिलती है. BSNL ग्राहकों के लिए 187 रुपये का प्लान भी पेश करता है, जिसमें ग्राहकों को काफी सारा डेटा मिलता है.

बीएसएनएल 187 रुपये की कीमत में ग्राहकों को 56 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलती है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, यानि आपको इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है
कॉलिंग के तौर पर इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग लोकल/एसटीडी/रोमिंग कॉल दिल्ली व मुंबई में MTNL की सुविधा मिलती है. इसके अलावा प्लान में 100 एसएमएस भी मिलते हैं साथ ही इस प्लान में आपको BSNL ट्यून भी मुफ्त मिलती है.
फाइबर ब्रॉडबैंड पर ऑफर
BSNL ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर का ऐलान किया है. कंपनी इस ऑफर में भारत फाइबर यूज़र्स को गूगल नेस्ट और गूगल मिनी स्पीकर को डिस्काउंट के साथ दे रही है. जानकारी के लिए बता दें कि ये ऑफर सिर्फ 90 दिनों तक की वैलिडिटी है जो 14 जुलाई 2021 तक है.
हालांकि शर्त ये है की आपको कंपनी का 799 रुपये या उसके ऊपर का भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान लेना होगा. अगर आप इस प्लान का पूरी कीमत एक बार में ही पे करते देता है तब आपको कंपनी गूगल नेस्ट मिनी या गगूल नेस्ट हब स्मार्ट डिवाइस को सिर्फ 99 रुपये और 199 रुपये मंथली चार्ज पर देगी


Next Story