व्यापार

सस्‍ता हुआ सोना! जानिए आज का ताजा अपडेट

Triveni
17 May 2021 3:51 AM GMT
सस्‍ता हुआ सोना! जानिए आज का ताजा अपडेट
x
Gold खरीदना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप सॉवरेन गोल्ड बांड sovereign gold bond का इंतजार कर रहे हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Gold खरीदना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप सॉवरेन गोल्ड बांड sovereign gold bond का इंतजार कर रहे हैं तो यह मौका आ गया है। कारोबारी साल 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बांड (sovereign gold bond ) की पहली बिक्री 17 मई से शुरू होगी। यह बिक्री 5 दिन तक खुली रहेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी किए जाने वाले बांड की इस स्कीम में बैंकों (Bank) के जरिए भी निवेश किया जा सकेगा।

Gold पर अच्‍छा फोकस
इस बार Gold में तेजी देखने को मिल सकती है। Motilal oswal की रिपोर्ट के मुताबिक Gold का ट्रेंड अच्‍छा बना रहेगा। यह 1 से सवा साल में 56500 का स्‍तर छू सकता है। अभी इसे 50 हजार रुपए के टार्गेट पर खरीदा जा सकता है। Comex पर gold buying कम टाइम के लिए की जा सकती है।
6 किस्तों में बिकेगा यह बांड
सूचना के मुताबिक sovereign gold bond मई से लेकर सितम्बर के बीच 6 किस्तों में जारी किए जाएंगे। 2021-22 की पहली किस्त के तहत 17 से 21 मई के बीच खरीद की जा सकेगी। पहली किस्त के लिए बांड 25 मई को जारी किए जाएंगे।
कहां से खरीद सकेंगे बांड
यह बांड सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchanges), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (BSE) से बेचे जाएंगे। स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Bank) और पेमेंट बैंकों (Payment Bank) को सॉवरेन गोल्ड बांड बेचने की इजाजत नहीं होगी। भारत सरकार की तरफ से ये बांड रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) द्वारा जारी किए जाएंगे।
वित्त मंत्रालय ने बताया कि sovereign gold bond का दाम इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड द्वारा जारी दाम के सामान्य औसत भाव पर होगा। यह दाम निवेश की अवधि से पहले के सप्ताह के अंतिम तीन कारोबारी दिवस के दौरान 999 शुद्धता वाले सोने का औसत भाव होगा। बांड खरीदने के लिये ऑनलाइन या डिजिटल तरीके से पेमेंट करने वालों को बांड के दाम में 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी।


Next Story