
x
Delhi दिल्ली। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। सीबीआई ने विभिन्न 26 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। सेंट्रल बैंक ने जिन 26 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें विश्लेषण एवं मॉडल जोखिम (स्केल IV/III) के 06, संपत्ति देयता प्रबंधन (स्केल III/II) के 05, डिजिटल जोखिम प्रबंधन (स्केल III/II) के 08, उद्यम जोखिम (स्केल III) के 05 और बाजार जोखिम (स्केल III/II) के 02 पद शामिल हैं।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार मैथ्स/स्टैटिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री या डेटा साइंस/आईटी/कंप्यूटर साइंस/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, स्किल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है। योग्य कैंडिडेट्स का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 64,820 से 1,20,940 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। लिखित परीक्षा मई और इंटरव्यू जून में आयोजित होने की संभावना है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 28 फरवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 850 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिलाएं के लिए 175 रुपए तय किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
Tagsसेंट्रल बैंक भर्तीबैंक जॉब 202626 पद भर्तीऑनलाइन आवेदनसरकारी नौकरीबैंकिंग करियरपरीक्षा इंटरव्यूजॉब नोटिफिकेशनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





