व्यापार

केंद्र ने घरेलू कच्चे तेल पर टैक्स बढ़ाया, जानें डिटेल्स

jantaserishta.com
17 Nov 2022 11:57 AM IST
केंद्र ने घरेलू कच्चे तेल पर टैक्स बढ़ाया, जानें डिटेल्स
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्र सरकार ने घरेलू कच्चे तेल पर टैक्स बढ़ा दिया है और डीजल के निर्यात पर टैक्स घटा दिया है। एक अधिसूचना के अनुसार, राज्य के स्वामित्व वाली ओएनजीसी द्वारा उत्पादित कच्चे तेल पर टैक्स गुरुवार से 9,500 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 10,200 रुपये प्रति टन कर दिया गया।
टैक्स में संशोधन हर पखवाड़े किया जाता है।
सरकार ने डीजल के निर्यात पर भी दर को 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 10.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है।
डीजल पर लगने वाले शुल्क में 1.50 रुपये प्रति लीटर रोड इंफ्रास्ट्रक्च र सेस शामिल है।
जेट ईंधन पर निर्यात कर हालांकि अपरिवर्तित रखा गया है, जो 5 रुपये प्रति लीटर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story