व्यापार

सीबीडीटी ने रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 7 नवंबर तक बढ़ाई

jantaserishta.com
26 Oct 2022 7:52 PM IST
सीबीडीटी ने रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 7 नवंबर तक बढ़ाई
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को कुछ श्रेणियों के करदाताओं के लिए निर्धारण वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की नियत तारीख को बढ़ाकर 7 नवंबर कर दिया। पहले ड्यू डेट 31 अक्टूबर थी। सीबीडीटी द्वारा जारी एक सकरुलर में कहा गया है कि इन संस्थाओं के मामले में विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 7 अक्टूबर तक का अतिरिक्त समय दिया गया था। इसलिए आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा भी बढ़ा दी गई है।
यह आदेश उन संस्थाओं और व्यक्तियों के साथ-साथ उन फर्मों के भागीदारों पर भी लागू होता है जिनके खातों की लेखा-परीक्षा की आवश्यकता होती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story