व्यापार

कार खरीदने वाले करें थोड़ा इंतजार, मार्च में आ रही हैं ये 5 नई कारें

jantaserishta.com
27 Feb 2021 8:43 AM IST
कार खरीदने वाले करें थोड़ा इंतजार, मार्च में आ रही हैं ये 5 नई कारें
x

Skoda Auto अपनी Kushaq को अगले महीने बाजार में 18 मार्च को उतार सकती है. कंपनी ने इसका नाम संस्कृत के 'कुशक' शब्द से लिया है जिसका मतलब 'राजा' होता है. यह स्कोडा की पहली ऐसी कार है जिसका नाम भारतीय शब्द पर रखा गया है. हालांकि अंग्रेजी में इसकी स्पेलिंग KUSHAQ है, जो कंपनी की Kamiq, Kodiaq, Karaq के अनुरूप है.

एसयूवी बनाने वाली कंपनी Jeep ने अपनी Wrangler को 2019 में बाजार में उतारा था. लेकिन सरकार की 'मेक इन इंडिया' से प्रभावित कंपनी इसके देश में ही असेंबल वर्जन को अगले महीने के मध्य तक बाजार में उतार सकती है.
Tata Motors की लक्जरी कार बनाने वाली इकाई JLR अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार I-Pace 9 मार्च को बाजार में उतार सकती है. इसकी बुकिंग कंपनी पिछले साल नवंबर से शुरू कर चुकी है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद यह 470 किलोमीटर तक जा सकती है.
लक्जरी कार कंपनी BMW अपनी -सीरीज का एक नया वैरिएंट अगले महीने मार्च को पेश कर सकती है. इस मॉडल का नाम M340i है जिसमें कंपनी ने 3 लीटर का छह सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया है. यह 4.4 सेकेंड में 100 किलोमीटर तक की रफ्तार पकड़ सकती है.
Mercedes-Benz अपनी A-class Limousine की ऑफिशियल लॉन्चिंग 25 मार्च को करने जा रही है. कंपनी का दावा है कि उसकी लिमोजिन का पेट्रोल मॉडल एक लीटर पेट्रोल में 17.5 किलोमीटर और डीजल मॉडल एक लीटर डीजल में 21.35 किलोमीटर तक जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story