व्यापार

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

jantaserishta.com
23 Nov 2026 11:22 AM IST
सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं
x
मुंबई: हाल के दिनों में लगातार आई गिरावट के बाद सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में दाम करीब 2.5 प्रतिशत तक बढ़ गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:20 पर सोने का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,24,796 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,23,806 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,24,821 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर हुआ। चांदी में भी तेजी देखी जा रही है। चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,51,293 रुपए प्रति किलो था।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 1,49,053 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 1,51,669 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में खरीदारी देखी जा रही थी। कॉमेक्स पर सोना 2.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,608 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42.06 डॉलर प्रति औंस पर थी।
जानकारों के मुताबिक, कीमती धातुओं में कमजोरी की वजह डॉलर इंडेक्स में गिरावट और निचले स्तरों से खरीदारी आना है। सोमवार को डॉलर इंडेक्स गिरकर 103.71 पर आ गया है, जो कि पहले 103.84 तक पहुंच गया है। डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं जैसे यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक के मुकाबले स्थिति को दिखाता है।
वहीं, हाल की गिरावट के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी भी करीब 15 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गए थे। सोने में बीते एक महीने में करीब 10 प्रतिशत और छह महीने में करीब 21 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। वहीं, चांदी में बीते एक महीन में करीब 22 प्रतिशत और छह महीने में करीब 44 प्रतिशत की गिरावट हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story