व्यापार

बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स 300 अंक ऊपर चढ़कर 57600 के पार

jantaserishta.com
23 Feb 2022 9:28 AM IST
बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स 300 अंक ऊपर चढ़कर 57600 के पार
x

शेयर बाजारः आज के कारोबार में आईटी और मेटल्स की तेजी के दम पर शेयर बाजार में उछाल देखा जा रहा है और बाजार की अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत हुई है.

कैसे खुला बाजार
आज घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स की शुरुआत 300 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ हुई है. सेंसेक्स 333 अंक यानी 0.58 फीसदी की उछाल के साथ 57,633 पर खुला है. निफ्टी 100 अंक से ज्यादा चढ़कर 17,194 के स्तर पर खुलने में कामयाब हुआ है.
प्री-ओपनिंग में बाजार
प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. एनएसई का निफ्टी 70 अंक की तेजी के साथ 17161 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. बीएसई का सेंसेक्स 317.25 अंक यानी 0.55 फीसदी की उछाल के साथ 57,617 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
एशियाई बाजारों में हरा निशान
एशियाई बाजारों में भी आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है. शंघाई कम्पोजिट, ताइवान, कोस्पी में तेजी देखी जा रही है. जापान का निक्केई फ्लैट ट्रेड कर रहा है और स्ट्रेट टाइम्स में गिरावट का लाल निशान आ गया है. हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग भी अच्छी उछाल दिखा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story