व्यापार
Gold: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना फायदे का सौदा, एक साल में मिला 15% का रिटर्न
jantaserishta.com
10 May 2024 2:57 PM IST

x
हिंदू धर्म की मान्यता के मुताबिक आज के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है और इस वजह से बड़ी संख्या में लोग अक्षय तृतीया के दिन निवेश और उपयोग के लिए सोना या सोने के आभूषण खरीदते हैं।
नई दिल्ली: अक्षय तृतीया का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म की मान्यता के मुताबिक आज के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है और इस वजह से बड़ी संख्या में लोग अक्षय तृतीया के दिन निवेश और उपयोग के लिए सोना या सोने के आभूषण खरीदते हैं।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, शुक्रवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 72,630 रुपए है। वहीं, एक साल पहले सोने का भाव 63,000 रुपए के आसपास था। ऐसे में पिछले एक साल में सोने में निवेशकों को करीब 15 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) के मुताबिक, "इस वर्ष जनवरी से मार्च की अवधि में भारत में सोने की मांग में 8 प्रतिशत का उछाल आया है और यह 136.6 टन रही है। 2024 में 700 से 800 टन के बीच रह सकती है।"
प्रभुदास लीलाधर वेल्थ मैनेजमेंट के चीफ बिजनेस ऑफिसर शशांक पाल ने कहा, "अक्षय तृतीया के वार्षिक गोल्ड डेटा से पता लगता है कि सोना निवेशकों के लिए निवेश का सुरक्षित माध्यम है। हमें लगता है कि पिछले दो वर्ष के मुकाबले इस वर्ष रिटर्न में धीमापन देखने को मिलेगा। इसकी प्रमुख वजह डॉलर का मजबूत होना है।"
फिजिकल के अलावा सोने में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड या ईटीएफ के माध्यम से निवेश किया जा सकता है। इससे आपको सोने की शुद्धता को लेकर भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और इसे रखने के लिए सुरक्षित स्थान बनाने की दुविधा से भी आप मुक्त हो जाते हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





