व्यापार

झटका: AC खरीदना होगा महंगा, बढ़ जाएगी कीमत, जानें डिटेल

jantaserishta.com
24 Jun 2022 11:09 AM IST
झटका: AC खरीदना होगा महंगा, बढ़ जाएगी कीमत, जानें डिटेल
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: नया एयर कंडीशनर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 1 जुलाई से पहले खरीद लें. अगले महीने से एसी से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होने वाला है. इस बदलाव के कारण एसी की कीमतों में इजाफा हो सकता है. BEE यानी Bureau of Energy Efficiency ने एयर कंडीशनर्स के लिए एनर्जी रेटिंग रूल्स में बदलाव कर दिया है.

यह बदलाव 1 जुलाई 2022 से लागू होगा. पहले यह बदलाव 1 जनवरी 2022 से लागू होने वाला था. एसी मैन्युफैक्चर्र्स की रिक्वेस्ट पर सरकार ने कंपनियों को 6 महीने की छूट दी थी, जो 30 जून को पूरी हो रही है.
यानी 1 जुलाई 2022 से एसी के लिए नए एनर्जी रेटिंग नियम लागू हो जाएंगे. नए एनर्जी रेटिंग नियमों में मौजूदा एसी की रेटिंग एक स्टार कम हो जाएगी. यानी आज का 5 स्टार एसी 1 जुलाई से 4 स्टार बन जाएगा.
रिपोर्ट्स की मानें तो नए नॉर्म्स की वजह से एयर कंडीशनर्स की कीमत में 7 से 10 परसेंट का इजाफा होगा. हालांकि, इस बारे में एसी मैन्युफैक्चर्र्स ने कोई ठोस जानकारी नहीं दी है.
नई गाइडलाइन्स में मैन्युफैक्चर्र्स को एसी के डिजाइन में भी बदलाव करने के लिए कहा गया है. कंपनी को नए नियम के मुताबिक, एयरफ्लो को बढ़ाना होगा. साथ ही कॉपर ट्यूब का सर्फेस एरिया बढ़ाना होगा और ज्यादा इफिसियंट कंप्रेशर देना होगा. इससे एसी एनर्जी इफिसियंसी बढ़ेगी.
BEE चाहता है कि भारत में मौजूद एसी पहले से ज्यादा स्मार्ट और कम एनर्जी यूज करने वाले हों. जैसे ही नए नियम लागू होंगे, 30 जून 2022 से पहले के मैन्युफैक्चर्ड एसी की रेटिंग एक्सपायर हो जाएगी.
ध्यान दें कि नए एनर्जी इफिसियंसी नॉर्म्स 1 जुलाई 2022 से 31 दिसंबर 2024 तक लागू रहेंगे. इसके बाद नए नॉर्म्स लागू हो जाएंगे और रेटिंग को एक स्टार कम कर दिया जाएगा.
ऐसे में अगर आप नया एसी खरीदने की प्लानिंग में हैं, तो 1 जुलाई 2022 से पहले खरीद सकते हैं. इससे आपको कम कीमत और संभवतः डिस्काउंट भी मिल जाए. मगर 1 जुलाई 2022 के बाद से आपको ज्यादा पैसे निश्चित तौर पर खर्च करने होंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story