व्यापार

Bussness: नई ऊंचाई पर पहुंचे खाद कंपनी के शेयर

Ritik Patel
20 Jun 2024 12:49 PM GMT
Bussness: नई ऊंचाई पर पहुंचे खाद कंपनी के शेयर
x

Bussness: नई ऊंचाई पर पहुंचे खाद कंपनी के शेयर , Rashtriya Chemicals & Fertilizers में 1.2 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील हुई है। कंपनी के शेयर गुरुवार को 20% की तेजी के सात 222.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक महीने में कंपनी के शेयरों में 47% से अधिक की तेजी आई है।फर्टिलाइजर्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के शेयर गुरुवार को 20 पर्सेंट की तेजी के साथ 222.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। फर्टिलाइजर कंपनी के शेयर नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। कंपनी में 1.2 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील हुई है। यह ब्लॉक डील 221 रुपये प्रति शेयर के एवरेज प्राइस पर हुई है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 105.40 रुपये है।257 करोड़ रुपये है ब्लॉक डील की वैल्यू

एक्सचेंजों पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, इस ट्रांजैक्शन की टोटल वैल्यू करीब 257 करोड़ रुपये की है। फिलहाल, Block डील के बायर्स और सेलर का पता नहीं लगा है। ब्लॉक डील कंपनी की टोटल इक्विटी के 2.1 पर्सेंट के करीब है। पिछले एक महीने में राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) के शेयरों में 47 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। कंपनी के शेयर एक महीने में 151.05 रुपये से बढ़कर 222.40 रुपये पर पहुंच गए हैं।एक साल में दोगुने हुए निवेशकों के पैसे
राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) के शेयरों में पिछले एक साल में 100 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयरों ने एक साल में Investors के पैसे दोगुने कर दिए हैं। फर्टिलाइजर कंपनी के शेयर 20 जून 2023 को 111.35 रुपये पर थे। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के शेयर 20 जून 2024 को 222.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 55 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों में 78 पर्सेंट की तेजी आई है। पिछले 5 साल में राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के शेयरों में 278 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में सरकार की हिस्सेदारी 75 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25 पर्सेंट है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story