व्यापार

Business: सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा की कीमत में बड़ी कटौती

Admindelhi1
14 Feb 2026 6:04 PM IST
Business: सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा की कीमत में बड़ी कटौती
x
"सैमसंग S25 अल्ट्रा पर बंपर डिस्काउंट"

बिज़नेस: सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा : सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्राकी कीमत में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट किया गया है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से 21,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। सैमसंग इस महीने 25 फरवरी को अपनी नई Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। नई सीरीज लॉन्च होने से पहले पिछले साल आए प्रीमियम फोन की कीमत में ये बड़ी कटौती है।

फ्लिपकार्ट पर बड़ा ऑफर

Flipkart पर चल रहे वैलेंटाइन्स डे सेल में यह फोन सस्ते में मिल रहा है। इस फ्लैगशिप फोन को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह फोन 1,08,852 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह सैमसंग के इस फोन को 1,04,852 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर 53,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स

यह फोन 6.9 इंच के बड़े डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 3120 x 1440 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले क्वाड HD+ रेजलूशन और 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है, जिसके साथ 12GB रैम और 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 45W वायरलेस के साथ 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

सैमसंग का यह फोन Galaxy AI फीचर्स से लैस है। यह Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। साथ ही, इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा।

यह प्रीमियम स्मार्टफोन S-Pen सपोर्ट के साथ आता है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दिया गया है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने के बाद भी काम करेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 5G, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Next Story