व्यापार

Business: भारत की 1250 करोड़ की होम्योपैथी इंडस्ट्री अब दुबई में कारनामा करेगी

Admindelhi1
7 July 2024 7:15 AM GMT
Business: भारत की 1250 करोड़ की होम्योपैथी इंडस्ट्री अब दुबई में कारनामा करेगी
x
भारत में होम्योपैथी इंडस्ट्री की ग्रोथ 30 फीसदी

बिज़नस: इस बार दुनिया की 13,500 करोड़ रुपये की होम्योपैथी इंडस्ट्री दुबई में जुटने जा रही है। जहां भारत की 1250 करोड़ रुपये की होम्योपैथी इंडस्ट्री की धूम देखने को मिलेगी। जी हां, 14 जुलाई को वर्ल्ड होम्योपैथी समिट-2 का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें दुनियाभर से होम्योपैथी इंडस्ट्री से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि भारत में होम्योपैथी इंडस्ट्री की ग्रोथ 30 फीसदी तक देखी जा रही है। जिसका आकार जल्द ही 2600 करोड़ रुपये तक हो सकता है। आइए आपको यह भी बताते हैं कि भारत समेत दुनिया में होम्योपैथी का कारोबार कितना बड़ा है। इस इंडस्ट्री की ग्रोथ किस तरह देखी जा रही है। वहीं, दुबई में होने वाला यह समिट क्यों अहम है?

कितना बड़ा है होम्योपैथी कारोबार: होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति तेजी से लोकप्रिय हो रही है। यही वजह भी है कि भारत में इससे जुड़ा उद्योग भी लगातार बढ़ रहा है। एसोचैम की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में होम्योपैथी इंडस्ट्री 2600 करोड़ रुपये तक पहुंचने के करीब है। जिसकी ग्रोथ 25-30 फीसदी के बीच देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि देश की फार्मा इंडस्ट्री की ग्रोथ महज 13 से 15 फीसदी के बीच है। एसोचैम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय देश की होम्योपैथी इंडस्ट्री 1250 करोड़ रुपये की है। जबकि वैश्विक बाजार 13,500 करोड़ रुपये का है। होम्योपैथी का सबसे बड़ा बाजार फ्रांस में है, जिसका आकार 4500 करोड़ रुपये आंका गया है।

14 जुलाई को लगेगा मेला: इस बार दुबई का बुर्ज अल अरब 14 जुलाई को होम्योपैथी चिकित्सा जगत का गवाह बनने जा रहा है। जहां भारत की इस 1250 करोड़ रुपये की इंडस्ट्री की धूम देखने को मिलेगी। इस मौके पर देश-विदेश से कई होम्योपैथी डॉक्टर जुटेंगे। बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड इस बार दुबई के बुर्ज अल अरब में वर्ल्ड होम्योपैथी समिट-2 का आयोजन कर रही है विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन-2 में भारत के कई राज्यों के साथ-साथ 25 से अधिक देशों के होम्योपैथिक डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा। दुबई में भारतीय होम्योपैथिक जगत का परचम लहराएगा।

Next Story