व्यापार

Business : शेयर बाजार में निराशा, 71200 के करीब सेंसेक्स, 21700 के नीचे निफ्टी

11 Feb 2024 11:49 PM GMT
Business : शेयर बाजार में निराशा, 71200 के करीब सेंसेक्स, 21700 के नीचे निफ्टी
x

शेयर मार्केट की शुरुआत सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को अच्छी रही। सेंसेक्स 126 अंकों की बढ़त के साथ 71722 और निफ्टी 18 अंक ऊपर 21800 के लेवल पर खुला। शुक्रवार को सेंसेक्स 167.06 अंक बढ़कर 71,595.49 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 64.55 अंक बढ़कर 21,782.50 पर बंद हुआ था। 10:30 AM Share …

शेयर मार्केट की शुरुआत सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को अच्छी रही। सेंसेक्स 126 अंकों की बढ़त के साथ 71722 और निफ्टी 18 अंक ऊपर 21800 के लेवल पर खुला। शुक्रवार को सेंसेक्स 167.06 अंक बढ़कर 71,595.49 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 64.55 अंक बढ़कर 21,782.50 पर बंद हुआ था।

10:30 AM Share Market Live Updates 12 Feb: अच्छी शुरुआत के बाद शेयर मार्केट में गिरावट है। सेंसेक्स 378 अंकों की गिरावट के साथ 71216 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स पर विप्रो, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा इन्फोसिस और सन फार्मा को छोड़ सभी सटॉक्स लाल निशान पर हैं। निफ्टी भी गिरावट का शतक लगा चुका है। निफ्टी 113 अंक नीचे 21668 पर ट्रेड कर रहा है।

9:20 AM Share Market Live Updates 12 Feb: सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुलने के चंद मिनट बाद ही लाल हो गए। शुरुआती कारोबार में रेल विकास निगम में 2.5 फीसद से अधिक की गिरावट है। आईएफसीआई भी करीब 4.3 फीसद नीचे है। इन्फीबी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक भी लाल निशान पर हैं। जबकि, सेंसेक्स में विप्रो, एचसीएलटेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीएसीएस में अच्छी बढ़त है। थोड़ी देर लाल निशान पर रहने के बाद सेंसेक्स में अब 144 अंकों की बढ़त है और यह 71739 पर है। निफ्टी भी 30 अंक ऊपर 21812 पर है।

8:20 AM Share Market Live Updates 12 Feb: आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की चाल कैसी रहेगी? ग्लोबल क्लू आज सपाट शुरुआत के संकेत दे रहे हैं। कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे, कच्चे तेल की कीमतें, विदेशी पूंजी प्रवाह और अन्य वैश्विक संकेत भी आज फोकस में रहेंगे। गिफ्ट निफ्टी 21,94 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी फ्यूचर्स का पिछला बंद स्तर 21,849 था, जो भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्सों के लिए सपाट शुरुआत का संकेत देता है।

एशिया के मार्केट क्या दे रहे संकेत: एशियाई बाजारों में सोमवार को नरम कारोबार के बीच मिला-जुला रुख रहा। चंद्र नववर्ष की छुट्टियों के कारण अधिकांश बाजार पूरे सप्ताह बंद रहेंगे। जापान का निक्केई 225 0.1% बढ़ा, जबकि टॉपिक्स 0.2% गिर गया। चीन, हांगकांग, मलेशिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और ताइवान सहित कई प्रमुख एशियाई बाजार बंद हैं।

कैसा रहा शुक्रवार का हाल: बता दें शुक्रवार को वित्तीय शेयरों में उछाल के कारण सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 167.06 अंक बढ़कर 71,595.49 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 64.55 अंक बढ़कर 21,782.50 पर बंद हुआ। दूसरी ओर शुक्रवार को अमेरिकी शेयर मार्केट मिश्रित रूप से बंद हुआ और एसएंडपी 500 पहली बार 5,000 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 54.64 अंक गिरकर 38,671.69 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 28.70 अंक या 0.57% बढ़कर 5,026.61 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 196.95 अंक या 1.25% बढ़कर 15,990.66 पर बंद हुआ।

    Next Story