व्यापार

वाह! बदले-बदले से नजर आ रहे बस स्टॉप, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया ये वीडियो, आप भी देखें

jantaserishta.com
17 April 2022 2:47 PM IST
वाह! बदले-बदले से नजर आ रहे बस स्टॉप, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया ये वीडियो, आप भी देखें
x

नई दिल्ली: महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने मुंबई के बस स्टॉप का कायाकल्प करने के लिए महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे की तारीफ की है. महाराष्ट्र के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने इसके लिए महिंद्रा को शुक्रिया कहा है. देश की औद्योगिक राजधानी के बस स्टॉप्स की तस्वीर पूरी तरह से बदलने के लिए महिंद्रा ने ठाकरे के साथ-साथ BMC के कमिश्ननर इकबाल सिंह चहल की भी प्रशंसा की है.

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा, "आखिरकार, मुंबई में वर्ल्ड क्लास के बस स्टॉप होंगे...एक्सरसाइज बार और 'कूल' ग्रीन छत जैसे इनोवेटिव फीचर्स को देखना शानदार है. वाह आदित्य ठाकरे, इकबाल सिंह चहल."
इसके बाद आदित्य ठाकरे ने आनंद महिंद्रा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "शुक्रिया आनंद महिंद्रा जी. इसका मकसद हमारे शहरों के लिए आरामदायक पब्लिक ट्रांसपोर्ट और डिजाइन एस्थेटिक्स की बेहतर समझ सुनिश्चित करना है. इसलिए जब हम अपने बसों के बेड़े में एसी इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ा रहे हैं, तो हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे बस स्टॉप सभी नागरिकों के लिए बेहतर हों."
महिंद्रा के ट्वीट पर यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं. उनके इस ट्वीट पर @csankush111 यूजर आईडी वाले एक शख्स ने लिखा, "एक्सरसाइज बार तो 'कूल' है लेकिन मैं ग्रीन छत को लेकर सहमत नहीं हूं. इसमें पानी डालने और इसे मेंटेन करने का काम कौन करेगा. अगर आप छत पर सोलर पैनल लगाते तो आप बिजली पैदा कर पाते और उससे इलेक्ट्रिक बिलबोर्ड चल पाता. इससे अतिरिक्त आमदनी होती."
इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा है, "अच्छा सवाल, मैंने भी ये सवाल किया था. जाहिर तौर पर इस स्टॉप और पार्कों के आसपास के कुछ स्टॉप पर ग्रीन रूफ टॉप और साइड बार होंगे क्योंकि ये ओपन स्पेस है. हालांकि, जहां संभव होगा रूफ टॉप पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे. इसका (पहल का) मुख्य मकसद ये है कि साफ-सुथरे बस स्टॉप हो."




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story