व्यापार

Honda की इन गाड़ियों पर बंपर ऑफर, इतने लाख रुपए की छूट

Shubhra Nandy
6 Jan 2021 10:21 AM IST
Honda की इन गाड़ियों पर बंपर ऑफर, इतने लाख रुपए की छूट
x
साल 2020 का अंत होंडा कार इंडिया लिमिटेड के लिए बेहद खराब रहा क्योंकि कंपनी ने ये एलान करते हुए कहा कि वो अपने ग्रेटर नोएडा प्लांट में प्रोडक्शन को पूरी तरह बंद कर रही है.

जनता से रिश्ता वेबडेसक | साल 2020 का अंत होंडा कार इंडिया लिमिटेड के लिए बेहद खराब रहा क्योंकि कंपनी ने ये एलान करते हुए कहा कि वो अपने ग्रेटर नोएडा प्लांट में प्रोडक्शन को पूरी तरह बंद कर रही है. दोनों होंडा सिविक और CR-V को इस प्लांट में बनाया जाता था जिसे अब बंद कर दिया गया है. लेकिन इसके बावजूद कंपनी साल 2021 में भी अपनी कारों पर बंपर छूट दे रही है. देश के ज्यादातर होंडा डीलरशिप में सिविक डीजल पर 2.5 लाख रुपए की छूट मिल रही है.

लिस्ट में वो गाड़ी भी शामिल है जिसका इंतजार ग्राहक कर रहे हैं. ग्राहक अगर सिविक पेट्रोल लेते हैं तो उन्हें 1 लाख रुपए तक की छूट मिलेगी. हालांकि ये सभी गाड़ियां साल 2020 मॉडल्स हैं क्योंकि कंपनी फिलहाल देश में कोई नई सिविक कार नहीं बना रही है. होंडा CR-V पर फिलहाल कोई डिस्काउंट नहीं है क्योंकि कुछ डीलर्स ने कहा है कि इनके स्टॉक्स फिलहाल उपलब्ध नहीं है.
अमेज पर कैश और एक्सचेंज डिस्काउंट
होंडा अमेज की अगर बात करें तो डीलर्स इन गाड़ियों पर 15,000 रुपए का डिस्काउंट दे रहे हैं जहां 10,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. ये पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर लागू है. इसके अलावा आपको चौथे और पांचवे साल में मुफ्त वारंटी भी मिल रही है जहां इसके लिए आपको आमतौर पर 12,000 रुपए चुकाने पड़ते हैं. अमेज के स्पेशल और एक्सक्लूसिव एडिशन की अगर बात करें तो ग्राहकों को 7000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिलता है अगर वो अपना कार एक्सचेंज नहीं करते हैं. लेकिन अगर वो ऐसा करते हैं तो उन्हें 15,000 रुपए तक की छूट मिलती है.
होंडा सिटी और Jazz भी शामिल
होंडा सिटी की अगर बात करें तो यहां आपको साल 2020 के मॉडल पर 30,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है तो वहीं साल 2021 मॉडल्स पर आपको 20,000 रुपए एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. जबकि होंडा WR-V पर 25,000 रुपए की छूट और 15,000 रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है. होंडा Jazz के पेट्रोल वेरिएंट पर आपको 15,000 रुपए का कैश ऑफर मिलता है तो वहीं इतने का एक्सचेंज ऑफर भी है.


Next Story