व्यापार

सरकारी कर्मचारियों के लिए बंपर ऑफर...कार खरीदने पर मारुति कंपनी दे रहा भारी भरकम डिस्काउंट

Admin2
18 Oct 2020 3:59 PM IST
सरकारी कर्मचारियों के लिए बंपर ऑफर...कार खरीदने पर मारुति कंपनी दे रहा भारी भरकम डिस्काउंट
x

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। कोरोना महामारी के बीच तमाम कंपनियां सेल्स में तेजी लाने के लिए तरह-तरह के ऑफर सामने ला रही है। मारुति सुजुकी इंडिया सरकारी कर्मचारियों के लिए बंपर ऑफर लेकर आई है। उनके लिए कंपनी स्पेशल डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह ऑफर कंपनी की सभी गाड़ियों पर है।मारुति सुजुकी इंडिया रविवार को सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए 11 हजार रुपये तक स्पेशल ऑफर लेकर आई है। यह ऑफर कंपनी की सभी गाड़ियों पर उपलब्ध है। डिमांड में तेजी लाने के लिए सरकार की तरफ से हाल ही में LTC कैश वाउचर स्कीम की घोषणा की गई थी।

इस ऑफर का लाभ पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज, सेंट्रल गवर्नमेंट, स्टेट गवर्नमेंट, पारा मिलिट्री समेत सभी सरकारी कर्मचारी उठा सकते हैं। अलग-अलग मॉडल पर अलग-अलग डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर को लेकर कंपनी के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग ऐंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार सुस्त पड़ी इकॉनमी में तेजी लाने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि डिमांड में तेजी लाएं और इकॉनमी को बचाएं। इस ऑफर का लाभ करीब 10 मिलियन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा।

Next Story