व्यापार

बंपर डिस्काउंट: इस ऑफर का फायदा उठाएं

jantaserishta.com
30 Aug 2022 12:02 PM IST
बंपर डिस्काउंट: इस ऑफर का फायदा उठाएं
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: Apple iPhone 14 को लॉन्च होने में एक हफ्ते का समय बचा है. ऐसे में कंपनी के पुराने iPhone पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. अभी iPhone 12 पर कंपनी बंपर डिस्काउंट दे रही है. ये डिस्काउंट ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दिया जा रहा है.

अभी iPhone 12 के बेस वैरिएंट को 65,900 रुपये की जगह 59,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. आपको बता दें कि इसके बेस वैरिएंट में 64GB की इंटरनल मेमोरी दी जाती है. इसके अलावा कंपनी इस पर कई बैंक ऑफर्स भी दे रही है.
फ्लिपकार्ट पर इस फोन को SBI के मास्टर डेबिट कार्ड से खरीदने पर 250 रुपये की छूट दी जा रही है. इसके अलावा 2,051 रुपये प्रति महीने का EMI ऑप्शन भी कंपनी दे रही है. लेकिन, एक और डील का फायदा उठाकर आप इसकी कीमत को 42,999 रुपये पर ला सकते हैं.
हम यहां पर एक्सचेंज ऑफर की बात कर रहे हैं. इससे आप पुराने फोन को एक्सचेंज करके 17 हजार रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. अगर आपको पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलती है तो आप आईफोन 12 को 59,999 रुपये की जगह 42,999 में खरीद सकते हैं.
हालांकि, इसके काफी कम चांस है कि आपको पुराने फोन की वैल्यू 17 हजार रुपये मिले. एक्सचेंज वैल्य़ू पूरी तरह से फोन की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करती है. इस फोन के दूसरे स्टोरेज वैरिएंट्स को भी ऑफर में काफी कम कीमत पर बेचा रहा है.
फ्लिपकार्ट पर आप आईफोन 12 के 128GB मॉडल को 64,999 रुपये में खरीद सकते हैं. जबकि इसके 256GB स्टोरेज ऑप्शन को भी इसी कीमत पर बेचा जा रहा है. यानी अगर आपका बजट 65,000 रुपये तक का है तो आप इसके 256GB स्टोरेज मॉडल को खरीद सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story