व्यापार

आज शेयर बाजार में बंपर उछाल, सेंसेक्स में 749 अंकों की बढ़त

Gulabi
1 March 2021 4:16 PM IST
आज शेयर बाजार में बंपर उछाल, सेंसेक्स में 749 अंकों की बढ़त
x
सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में अच्छी-खासी तेजी दिखाई दी

सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में अच्छी-खासी तेजी दिखाई दी. आज सेंसेक्स 749 अंकों के उछाल के साथ 49,849 के स्तर पर बंद हुआ. उसी तरह निफ्टी में 232 अंकों का उछाल आया और यह 14761 के स्तर पर बंद हुआ. आज सेंसेक्स के 30 में 29 शेयर हरे निशान में बंद हुए. एकमात्र भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट दर्ज की गई. सबसे ज्यादा पावर ग्रिड, ओएनजीसी, अल्ट्राटेक, एशियान पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई.


आज BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 203.79 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया. पिछले सप्ताह BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 200.81 लाख करोड़ रुपए पर बंद हुआ था. इस तरह आज निवेशकों को आज करीब 3 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ. अमेरिकी राहत पैकेज को हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव से मंजूरी मिल जाने से दुनिया भर के बाजारों में तेजी दिख रही है. माना जा रहा है कि अमेरिकी सीनेट भी बहुत जल्द 1.9 लाख करोड़ डॉलर के राहत पैकेज को जल्द मंजूरी देगा.


डॉलर के मुकाबले रुपए का प्रदर्शन
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 9 पैसा फिसल कर 73.55 के स्तर पर बंद हुआ. आज यह 31 पैसे की गिरावट के साथ 73.77 के स्तर पर खुला था. पिछले कारोबारी सत्र में यह 73.46 के स्तर पर बंद हुआ था. आज कारोबार के दौरान यह 73.18 के ऊच्चतम स्तर और 73.77 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया.

FPI बने हुए हैं मेहरबान
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) चालू कैलेंडर वर्ष में लगातार दूसरे महीने शुद्ध निवेशक बने रहे. आम बजट को लेकर सकारात्मक धारणा तथा कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहने के बीच FPI ने फरवरी में भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 23,663 करोड़ रुपए का निवेश किया. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार 1-26 फरवरी के दौरान FPI ने शेयरों में शुद्ध रूप से 25,787 करोड़ रुपए डाले, लेकिन उन्होंने डेट या बॉन्ड बाजार से 2,124 करोड़ रुपए की निकासी भी की.


Next Story