व्यापार

सर्राफा बाजार: फिर लुढ़का सोने का दाम, चांदी भी फिसली, जानें नया रेट

Gulabi
12 March 2021 1:55 PM GMT
सर्राफा बाजार: फिर लुढ़का सोने का दाम, चांदी भी फिसली, जानें नया रेट
x
रुपए में मजबूती और अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के चलते शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का दाम लुढ़क गया

रुपए में मजबूती और अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के चलते शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने (Gold Rate Today) का दाम लुढ़क गया. सोने की कीमत में 291 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. वहीं, औद्योगिक मांग में कमजोरी से चांदी की कीमत (Silver Price Today) भी फिसल गई. एक किलोग्राम चांदी का भाव 1,096 रुपए टूट गया. HDFC सिक्योरिटी के मुताबिक, शुक्रवार को डॉलर में गिरावट के साथ सोने की कीमतों में गिरावट आई.

सोने की नई कीमत (Gold Price on 12 March 2021):
दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. सोने की कीमत 44,350 रुपए से गिरकर 44,059 प्रति 10 ग्राम हो गई. इस तरह आज सोने का भाव 291 रुपए टूट गया. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने का दाम गिरकर 1,707 डॉलर प्रति औंस हो गया.
चांदी का नया भाव (Silver Price on 12 March 2021):
इंडस्ट्रियल डिमांड कम रहने से शुक्रवार को चांदी का भाव 1 हजार रुपए से ज्यादा टूट गया. दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 67,054 रुपए से फिसलकर 65,958 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई. चांदी का भाव 1,096 रुपए गिरा. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी चांदी में कमजोरी रही और दाम घटकर 25.67 डॉलर प्रति औंस हो गया.
ऑल टाइम हाई से इतना सस्ता हुआ सोना
सोने की कीमत अगस्त 2020 के ऑल टाइम हाई 56,200 से करीब 20 फीसदी सस्ता हो चुका है. केवल साल 2021 में सोना उच्च स्तर से 5,000 रुपए के करीब सस्ता हो चुका है. 14 मई को अक्षय तृतीया भी है. उससे पहले सोने की कीमत में आई गिरावट से खरीदारों के पास शानदार मौका है.

क्यों आई सोने में कमजोरी?
HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, डॉलर में सुधार दर्ज होने से सर्राफा कीमतों में गिरावट आई.


Next Story