व्यापार

Budget 2022: जानिए सरकारी इन्फ्रास्ट्रक्चर, सड़क परिवहन और वित्तीय विकास के लिए बजट में क्या हो सकता है खास

Khushboo Dhruw
31 Jan 2022 5:27 PM GMT
Budget 2022: जानिए सरकारी इन्फ्रास्ट्रक्चर, सड़क परिवहन और वित्तीय विकास के लिए बजट में क्या हो सकता है खास
x
देश का बजट पेश होने में एक दिन बाकी रह गया है। मंगलवार को भारत की महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करेंगी।

नई दिल्ली। देश का बजट पेश होने में एक दिन बाकी रह गया है। मंगलवार को भारत की महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करेंगी। 2014 में सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृव में बीजेपी सरकार का यह 10वां बजट होगा। संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने दोनों सदनों को संबोधित किया। वहीं, कोरोना महामारी की मार झेल रहे देश के सभी क्षेत्रों को बजट 2022 (Budget 2022) से कई उम्मीदे हैं।

सरकारी इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में क्या है बजट से उम्मीदे
Budget 2022-23 For Government Infrastructure: बजट 2022 के लिए सरकार खुलकर खर्च करने और सभी वर्गों को राहत देने की स्थिति में नजर आ रही है। इसके चलते सरकार वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सरकारी इन्फ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) पर खर्च बढ़ाने की योजना कर रही है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। 2021 के बजट में भी सरकार ने बुनियादी ढ़ाचों की मजबूती पर काफी जोर दिया था। महामारी के कारण परेशानियों को देखते हुए बुनियादी ढांचा क्षेत्र भी सरकार से बजट 2022-23 में कुछ सकारात्मक घोषणाओं की उम्मीद कर रहा है। इस क्षेत्र की कुछ प्रमुख मांगों में फंड जुटाने के लिए मानदंडों को आसान बनाना, शिक्षा, स्वास्थ्य और निर्यात बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और विकास टेक्नोलाजी का इस्तेमाल करना शामिल हो सकता है। साथ ही सरकार निवेशकों के विश्वास को बढ़ाने और निवेश के लिए प्रेरित करने को लेकर कोई घोषणा कर सकती है।
सड़क परिवहन के लिए क्या बड़ा हो सकता है बजट 2022 में
Budget 2022-23 For Road Transport: सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण में संसद में वित्त मंत्री ने कहा कि प्रतिदिन सड़क निर्माण की सीमा 2019-20 में 28 किमी से बढ़कर 2021-22 में 36.5 किमी हो गई। इसके चलते सरकार सड़क परिवहन (Road Transport) क्षेत्र में भी कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है। सरकार 2025 तक 2 लाख किलोमीटर का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क को विकसित करने के लिए काम कर रही है। साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि हम यात्रा के समय को कम करने के लिए 22 ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे तैयार कर रहे हैं। इसके तहत सरकार यात्रा के समय और ईंधन के रेट को कम करने की घोषणा कर सकती है। इसके अलावा सरकार का इलेक्ट्रिक परिवहन को बढ़ावा देने पर भी जोर है। इसके चलते सरकार इलेक्ट्रिक बसों के इस्तेमाल को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकती है।
वित्त क्षेत्र की मजबूती पर सरकार का जोर
Budget 2022-23 for Financial Sector Development: इस बजट में वित्तीय विकास (Financial Development) क्षेत्र के लिए अच्छी खबर हो सकती है। बैंकिंग क्षेत्र को मजबूती देने के लिए भी कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। पिछले साल भारत की नामिनल जीडीपी उम्मीद से काफी तेजी से बढ़ी है। वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में कल्याण को बढ़ावा देने और लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों में विकास को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किया जा सकता है। बीमा क्षेत्र में सरकार 80 डी के तहत मेडिक्लेम पर मिलने वाली टैक्स छूट की लिमिट को 50 हजार रुपये तक कर सकती है। सरकार की ओर से बजट 2022 में स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी कम करने से लोगों को बीमा लेने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
Next Story